पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भराड़ी के केलस्टन में एक गेस्ट हाउस में चोरी, साहिल िगरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर थाना के तहत केलस्टन में एक गेस्ट हाउस में चोरी का मामला सामने आया है। चोर गेस्ट हाउस से एलईडी सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर गया। गेस्ट हाउस मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलत: अंबाला का बताया जा रहा है जो कि लांगवुड में अपनी मां के साथ रह रहा था।

चोरी की यह वारदात बीते दिन भराड़ी के साथ लगते क्लस्टन में एक गेस्ट हाउस में हुई। इस बारे में गेस्ट हाउस चलाने वाले कनलोग निवासी मनोज कुमार ने पुलिस चौकी लकड़बजार में शिकायत दी थी। पुलिस को दी शिकायत में मनोज कुमार ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके गेस्ट हाउस के एक कमरे का ताला तोड़ कर वहां से एक एलईडी, इंडक्शन चूल्हा सहित अन्य सामान चोरी कर ले गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि कमरे में नंबर वाला लॉक लगा हुआ था और इसका कोड वहां काम करने वाला एक युवक जानता था। इसके आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और आस-पड़ौस में भी पूछताछ की। इसके बाद साहिल नामक एक युवक को लांगवुड में एक सरकारी आवास से हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने चोरी को अंजाम दिया। युवक की पहचान अंबाला निवासी साहिल के तौर पर हुई है जो कि अपनी मां के साथ लांगवुड में रहता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गेस्ट हाउस में काम करता था और वह ताले का नंबर जानता था। आरोपी की मां एक सराकारी उपक्रम में काम करती है। ऐसे में उनको लांगवुड में सरकारी आवास मिला हुआ है। पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी किया सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार किया गया है। पुुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...