पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rampur News Thousands Of Devotees Took Blessings On The Second Day Of Phag Mela Revolting The City The Deity Reached The Court

फाग मेले के दूसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद, शहर की परिक्रमा कर देवता पहुंचे राज दरबार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामपुर में जिला स्तरीय फाग मेले के दूसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के आगे शीश नवाया। मेले में दूसरे दिन पहुंचे करीब 17 देवी-देवताओं ने शहर की परिक्रमा कर लोगों को सुख समृद्वि का आर्शीर्वाद दिया। एक-एक कर सभी देवताओं ने पूरे शहर का फेर निकाला। हर देवता के साथ भारी जन समुह ने इस फेर में शिरकत की। सभी ढोल नगाड़ो की थाप पर नाचते गाते बाजार से निकले। ये फेर राज दरबार से दोपहर को शुरू हुआ। पहले राज दरबार परिसर में पहुंच कर देवताओं ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जिसके बाद एक एक कर सभी देवता राज दरबार से निकले। जिस समय ये फेर शुरू हुआ पूरा वातावरण ढोल नगाड़ो की थाप से गूंज उठा। सभी देवता अपने देवलुओं संग झुमते दिखे। मुख्य बाजार से जब देवताओं का फेर निकला तो बाजार के लोगों ने धूप व टीका स्वरूप पैसे देवताओं को चढ़ाए।

पूरे शहर की परिक्रमा कर फिर से देवता राज दरबार परिसर पहुंचे। यहां पर देवताओं ने फिर से राजगद्दी का आर्शीर्वाद लिया और राज दरबार परिसर में अपने चयनित स्थान पर देवता एक-एक कर बैठ गए। क्षेत्र के लोग भी अपने अपने देवी देवताओं संग फेर में जहां जमकर थिरके वही राज दरबार परिसर में भी अपने इष्ट के समक्ष ही बैठकर इस मेले का आनंद लिया। इतना ही नहीं राज दरबार में हर देवता के समक्ष नाटियों का खूब दौर भी चला। शाम तक देवलु अपने देवता के समक्ष नाटियों में मदमस्त होकर नाचते रहे। रामपुर में अभी दो दिन और मेले की रौनक बनी रहेगी।

फेर को निहारने के लिए लोगों का लगा भारी जमावड़ा: देवताओं के इस फेर को निहारने के लिए लोगों का भी भारी जमावड़ा बाजार के दोनों और लगा रहा। दोपहर को शुरू हुआ देवताओं का फेर का क्रम करीब तीन बजे तक चला। देवता पहले राज दरबार से पुराने बस स्टेंड होते हुए सीधे मुख्य बाजार में दाखिल हुए। जहां से वे नाचते गाते बाजार के दूसरे छोर तक पहुंचे। वहां से देवताओं का फेर एनएच-5 में दाखिल हुआ। एनएच पर गाड़ियों की आवाजाही होने के बावजूद भी देवलुओं का जोश कम नही हुआ। यहां पर वे झुमते दिखे। एक के बाद एक 17 देवी-देवताओं के फेर में निकलने से काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। एनएच-5 पर देवता संग नाचते देवलुओं के कारण सड़क के दोनों और काफी लंबा जाम लग गया। जाम को खोलने के लिए पुलिस खासा पसीना बहाती दिखी। यहां पर इस सड़क के अलावा कोई वैकल्पिक सड़क न होने के कारण गाड़ियों के पहिए तब तक जाम रहे जब तक फेर पूरा नहीं हो गया।

फाग मेले के दौरान शहर की प्रक्रिमा कर नाचते गाते देवलुओं संग राज दरबार पहुंचते देवता, लोगों ने यहां पर डाली जमकर नाटियां।
खबरें और भी हैं...