पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Transport Department Will Take Suggestions On New Transport Policy Amendment

नई परिवहन नीति संशोधन पर परिवहन विभाग लेगा सुझाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई परिवहन नीति संशोधन पर परिवहन विभाग सुझाव लेगा। सभी निजी बस ऑपरेटरों के अलावा शहर के लाेगाें से भी सुझाव लिए जाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने प्रदेश भर से निजी बस ऑपरेटरों को पहली बार बैठक आयोजित कर रहा है। यह बैठक 19 मार्च को शिमला में आयोजित की जा रही है। जिसमें नई परिवहन नीति संशोधन पर निजी बस ऑपरेटरों के सुझाव लिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त घाटे में चल रहे बस रूटों को फायदे में लाने पर भी गहन विचार विमर्श किया जाएगा, ताकि प्रदेश में निगम के भी चल रहे घाटे के रूटों को फायदे में लाया जा सके। परिवहन विभाग द्वारा पहली बार बुलाई गई इस तरह की मीटिंग में प्रदेश की हर एक निजी बस ऑपरेटर यूनियन से पांच पांच सदस्य भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त राज्य यूनियन के 10 पदाधिकारी भाग लेंगे। इस कार्यशाला व बैठक में नई परिवहन नीति के अलावा रोड सेफ्टी पर भी कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें सड़क हादसों में और कमी लाई जा सके। इस पर परिवहन विभाग निजी बस ऑपरेटरों के साथ मिल कर नई नीति तैयार करेगा।

खबरें और भी हैं...