- Hindi News
- National
- Shimla News Trees Have Fallen For Three Weeks Near Kateshwar Niwas In Kasumpati Not Picked Up Even After Complaint
कसुम्पटी में काेटेश्वर निवास के पास तीन हफ्ते से िगरा है पेड़, शिकायत के बाद भी नहीं उठाया
कसुम्पटी एरिया में िगरा पेड़ रास्ते और घरों के लिए खतरा बना है।
शिमला| कसुम्पटी वार्ड के तहत काेटेश्वर निवास जीवन काॅलाेनी के समीप पिछले तीन सप्ताह से पेड़ िगरा है लेकिन शिकायत के बाद भी इस पेड़ काे नहीं हटाया गया है। स्थानीय लाेगाें सहित पार्षद ने जब इसकी शिकायत डीएफअाे से की ताे इस पेड़ की डिमार्केशन करवाने की बात कही जा रही है। पार्षद राकेश चाैहान का कहना है कि जब ये पेड़ फॉरेस्ट एरिया में है ताे डिमार्केशन की जिम्मेवारी भी वन विभाग की है लेेकिन काेई सुनने वाला नहीं। यह पेड़ रास्ते की तरफ लटका है अाैर साथ ही लाेगाें के घर है। रात के समय भी लाेग डर के साये में है। पेड़ यदि इन घराें पर िगरा ताे बड़ा नुकसान हाे सकता है। स्थानीय पार्षद अाैर स्थानीय लाेगाें ने वन विभाग से जल्द से जल्द इस पेड़ काे हटाने की मांग की है। इस बारे में डीएफअाे रुरल सुशील कुमार का कहना है कि इस एरिया से उन्हें एेसी काेई कंप्लेट नहीं मिली है। शिकायत के बाद माैके पर जाकर देखा जाएगा।