अंडर 16 जिला क्रिकेट टीम के लिए लालपानी में ट्रायल
शिमला जिला की अंडर 16 क्रिकेट टीम के लिए रविवार को ट्रायल लिए गए। रविवार को एक क्रिकेट अकादमी लालपानी में ट्रायल के बाद 28 खिलाडि़य़ों का चयन किया गया। कैंप में 70 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।
शिमला जिला किक्रेट संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि जिला की टीम के लिए लालपानी क्रिकेट अकादमी में ट्रायल करवाए गए हैं। इसके माध्यम से 28 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। टीम के लिए चयनित सदस्यों में सात्विक कटोच, आदित्य राठौर,अंशुल छाजटा, दक्ष ठाकुर, हर्ष चौहान, आर्य बिमटा, पार्थ अवस्थी, तन्मय नेगी,ओजस भारद्वाज, सूरज बटोली, अभिमन्यु रोहाल, सूर्यवंश काल्टा, विशवरा ठाकुर, शिवांश काल्टा,राजवर्धन,अतिश चौहान, जुगराग सिंह, आशुतोष वर्मा, अरमान विज,स्वातिक, राजीव, अरमान , प्रदम, जतिन, विवान चौहान, शरिन कुमार, रोनक चौहान और अरमान व्यास शामिल है।