पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Two Bodies Found In Rampur Post Mortem And Handed Over To Family

रामपुर में मिले दो शव, पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामपुर|रामपुर में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर दो शव बरामद हुए है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला रामपुर के नजदीक एचआरटीसी वर्कशॉप के नजदीक का है जबकि दूसरा रामपुर उपमंडल की देवठी पंचायत के बेसडी गांव से संबंधित है। पुलिस को सूचना मिली है रामपुर के नजदीक एचआरटीसी वर्कशाप के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलने के बाद रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को खनेरी अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रूपेश कुमार आयु 34 पुत्र रूपेंद्र सिंह गांव चाटी डाकघर रामपुर तहसील निरमंड के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं दूसर मामला रामपुर उपमंडल की देवठी पंचायत से संबंधित है। जानकारी के अनुसार पुलिस को खनेरी अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि एक मृतक अवस्था में एक व्यक्ति को अस्पताल में लाया गया। सूचना मिलने के बाद तकलेच पुलिस चौकी से एएसआई तेन सिंह की अगुवाई में पुलिस दल अस्पताल पहुंचा। मृतक की पहचान शशि भूषण आयु 45 साल पुत्र धर्मनंद गांव बेसडी डाकघर मझाली तहसील रामपुर की तौर पर हुई है।

डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
खबरें और भी हैं...