पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Two Police Personnel Locked In Hotel Room The Minor Prisoner Escaped

दो पुलिस कर्मियों को होटल के कमरे में बंद कर नाबालिग कैदी फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला से एक नाबालिग कैदी को धर्मशाला की अदालत में पेशी के लिए लाए दो पुलिस कर्मियों को कमरे में बंद कर कैदी फरार हो गया। बीती रात शिमला से दो पुलिस कर्मियों नाबालिग को बस के जरिए धर्मशाला कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रहे थे। रात होने पर उन्होंने कांगड़ा बस अड्डे में मुजरिम को साथ लेकर अशोका होटल में कमरा किराए पर लिया और सो गए। थोड़ी देर बाद नाबालिग कैदी ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया और रफ्फूचकर हो गया। जैसे ही सुबह पुलिस कर्मियों की आंख खुली तो कैदी को गायब पाया और कमरा बाहर से बंद था। कमरा खुलवाने बाद पुलिस कर्मियों ने होटल कर्मियों से पूछताछ की और साथ लगते बस अड्डे में देखा तो पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए।

खबरें और भी हैं...