- Hindi News
- National
- Shimla News Unloading Cement Comes Together Many Trucks Get Jammed In Peak Hours
सीमेंट उतारने एक साथ अा जाते हैं कई ट्रक पीक अवर्स में यहां लगता है जाम
_photocaption_शिमला| बालूगंज से टुटू काे जाने वाली सड़क के किनारे सीमेंट काे लेकर अाने वाले ट्रकाें काे खड़ा किया जा रहा है। यहां पर लाेक निर्माण विभाग का गाेदाम हैं। एेसे में यहां के लिए सीमेंट फैक्टरियों से ट्रक सीमेंट लेकर अाते हैं। एक साथ ज्यादा ट्रक अाने के चलते इन्हें सड़क किनारे खड़ा कर दिया जाता है। तवी माेड़ से लेकर बालूगंज तक पीक अवर में पहले ही जाम की स्थिति बनी रहती है, जबकि अब इन ट्रकाें के सड़क किनारे खड़ा करने से ज्यादा जाम लग रहा है। अगर इन ट्रकाें काे किसी दूसरे स्थान पर खड़ा किया जाए ताे जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती है। *photocaption*