पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Updates From The Hospital Regarding Video Conference From Korena

वीडियाे कॉन्फ्रेंस से कोराेना को लेकर अस्पतालाें से ली अपडेट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला| काेराेना वायरस काे लेकर लगातार स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। इसे लेकर अस्पतालाें से अपडेट ली जा रही है। साेमवार काे भी स्वास्थ्य सचिव ने वीडियाे कांफ्रेंस के माध्यम से अाईजीएमसी समेत अन्य अस्पतालाें से काेराेना की अपडेट ली। उन्हाेंने कहा कि काेई भी संदिग्ध पेशेंट दिखे ताे तुरंत उसकी जांच की जाए। इसके अाइसाेलेशन वार्ड में भी पूरी व्यवस्थाएं रखने के लिए कहा। अस्पतालाें से काेराेना के बारे में पूरी अपडेट दी गई। इसके अलावा तैयारियाें के बारे में भी बताया गया। गाैर रहे कि तीन मार्च काे बिलासपुर का साउथ काेरिया से लाैटा व्यक्ति काेराेना से संदिग्ध हाेने के कारण अाईजीएमसी में एडमिट करवाया गया था। उसके अगले दिन ही इटली से लाैटी मां बेटी काे भी टांडा में संदिग्ध के ताैर पर भर्ती करवाया गया था। मगर इन तीनाें मरीजाें की रिपाेर्ट नेगेटिव अाई थी। उसके बाद एक मरीज हमीरपुर में भी अाया था। उसकी रिपाेर्ट भी नेगेटिव निकली। मगर बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग इसमें काेताही नहीं रखना चाहता। लिहाजा इसे लेकर राेजाना बैठकें हाे रही है। देश में अब तक काेराेना के 42 मामले हाे चुके हैं। इसमें केरल में एक 3 साल की बच्ची काे भी काेराेना पाॅजिटिव पाया गया है।
खबरें और भी हैं...