- Hindi News
- National
- Shimla News Vaishnadevi Devi Temple Number 1 Jakhu Temple Number 2 Ranking Given For Hygiene And Cleanliness
वैष्णाे देवी मंदिर नंबर-1, जाखू मंदिर नंबर-2, हाइजीन अाैर स्वच्छता काे लेकर दी रैंकिंग
2455 फीट की ऊंचाई वाले जाखू मंदिर में बनने वाला भाेग (भंडारा) हाइजीन अाैर स्वच्छता मेंे देशभर में दूसरे स्थान पर अाया है। जाखू की पहाड़ी पर बनी 108 फीट की बजरंगबली की मूर्ति के साथ ही अब जाखू मंदिर में बनने वाला भंडारा भी देशभर में प्रसिद्ध हुअा है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी अाॅफ इंडिया ने जारी की हाइजीन अाॅडिट रिपाेर्ट में जाखू मंदिर काे दूसरा स्थान दिया है। जबकि पहला स्थान वैष्णो देवी मंदिर में बनने वाले भंडारे काे दिया गया है। भोग सर्टिफिकेशन के तहत फूड एंड सेफ्टी विभाग द्वारा यह सर्वे बीते 23 फरवरी काे करवाया गया था। केंद्र सरकार की फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी अाॅफ इंडिया की ऑडिट टीम ने जाखू मंदिर के भंडारे की साफ-सफाई से लेकर भंडारा दिए जाने तक की प्रक्रिया को जांचा। उसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाने के बाद जाखू मंदिर का भंडारा दूसरे मंदिरों की तुलना में 102 (ए प्लस) अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा।
इसलिए अाई जाखू मंदिर की नंबर-2 रैंक
जांचः टीम ने मंदिर के किचन से लेकर भंडारा बनाने वालों की निजी स्वच्छता की भी बारीकियों से जांच की।
रिजल्टः निजी स्वच्छता काफी बेहतर थी। उनकी निजी स्वच्छता भी जांच में सही पाई गई।
जांचः किचन में साफ-सफाई को जांचा गया।
रिजल्टः किचन में सफाई काफी अच्छी थी, हर काम याेजना के अनुसार हाेता है।
जांचः किचन की मॉडर्निटी को भी देखा गया।
रिजल्टः पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की गई है, किचन मॉडर्न तरीके से बनाया गया है।
जांचः हाइजीन की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए भंडारा बनाया जा रहा है या नहीं।
रिजल्टः हाथ काे प्राॅपर तरीके से साफ किया जाता है, कुक ने प्रॉपर ड्रेस पहनी हाेती है।
जांचः भंडारे में दिए जाने वाले व्यंजन आम जनता के लिए स्वास्थ्यवर्धक है या नहीं।
रिजल्टः सबसे पहले देखा गया कि खाना बनाने में साफ पानी का प्रयोग किया जा रहा है या नहीं, ये भी सही निकला। जहां खाना बनता है, उसकाे बनाने से पहले की मैनेजमेंट भी टीम ने सही पाई।
जांचः खाना बन जाने के बाद भंडारण की उचित व्यवस्था की जा रही है या नहीं
रिजल्टः यहां पर भंडारण की भी उचित व्यवस्था है। जहां भंडारे का भंडारण हाेता है, वहां पर सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। टायलाें की भी जांच की गई।
अब देश भर के मंदिराें काे जाखू मंदिर प्रशासन दे सकता है कंसल्टेंसी फूड एंड सेफ्टी विभाग द्वारा करवाए गए भोग सर्टिफिकेशन सर्वे में दूसरा स्थान पाने के बाद जाखू मंदिर दूसरे मंदिर को अब कंसल्टेंसी देने का अधिकार मिल गया है। स्वास्थ्य वर्धक खाना बनाने अाैर किचन में मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लेकर स्वच्छता और भंडारण जैसी सुविधाओं को लेकर जाखू मंदिर दूसरे मंदिरों काे सलाह दे सकता है। सलाह देने का अधिकार नंबर एक अाैर नंबर दाे पर रहने वाले मंदिराें काे ही हाेता है।
जाखू मंदिर की यह उपलब्धि प्रदेश के लिए बड़े सम्मान और गौरव की बात है। देश भर के मंदिरों को स्वच्छता और हाइजीन के क्षेत्र में मात देते हुए मां वैष्णो देवी मंदिर के बाद जाखू मंदिर के भंडारे को दूसरा रैंक हासिल हुआ है। फरवरी माह में हुए फूड एंड सेफ्टी विभाग के सर्वे के सभी मानदंडों में जाखू मंदिर खरा उतरा है।
नीरज चांदला, एसडीएम, शहरी