- Hindi News
- National
- Thiyog News Watchman Registered A Case Of Missing The Boucher Register Police Arrested
चौकीदार पर बाउचर रजिस्टर गुम करने का मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
करसोग | उपमंडल की दछैहण पंचायत के सचिव ने कार्यालय चौकीदार पर 2019-20 के बाउचर रजिस्टर को गुम करने का इल्जाम लगाया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चौकीदार को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के लिए तीन दिन का पुलिस रिमांड मांगा है। पंचायत सचिव ने 2019-20 की बाउचर फाइल को अलमारी में रखा था। जब जरूरत पड़ने पर फाइल को निकालने के लिए अलमारी खोली तो उसमें फाइल नहीं थी। जिस पर सचिव मोहन लाल ने पंचायत चौकीदार पर शक जाहिर करते हुए थाना करसोग में शिकायत की। पुलिस ने पंचायत सचिव की शिकायत पर मामला दर्ज कर पंचायत चौकीदार को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।