- Hindi News
- National
- Shimla News Weather Clear Today And Tomorrow Heavy Rain Snowfall Warning In The State From 11 To 14 March
आज और कल मौसम साफ,11 से 14 मार्च तक प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
शिमला| मार्च के दूसरे सप्ताह भी ठंड लाेगाें का पीछा नहीं छाेड़ेगी। माैसम विभाग ने 11 से 14 मार्च तक प्रदेश में भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। अाज अाैर कल माैसम साफ रहेगा। इससे लाेगांे काे ठंड से थाेड़ी राहत मिल सकती है। बुधवार काे माैसम दाेबारा करवट बदल रहा है। इस बीच मैदानी अाैर मध्यपर्वतीय इलाकों में तेज अंधड़ के साथ भारी वर्षा व ओलावृष्टि की चेतावनी है। ऊंचाई वाले क्षेत्राें में हिमपात हाेने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला, कुल्लू और चंबा जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। केलांग का तापमान -4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।