पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Will Consider Raising The Income Limit For Social Security Pension Jairam

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आय सीमा बढ़ाने पर करेंगे विचार:जयराम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने के लिए आय सीमा बढ़ाने पर विचार करेगी। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लोगों की काफी मांग आ रही है। ऐसे में सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी। इससे पूर्व विधायक विनय कुमार और आशीष बुटेल के मूल सवाल के उत्तर में सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने के लिए इस समय सालाना 35 हजार रुपए आय सीमा निर्धारित है। इस सीमा को बढ़ाने के लिए सरकार सर्वेक्षण करवाएगी, जिसमें इस बात का पता लगाया जाएगा कि आय सीमा बढ़ाने से सरकार पर कितना वित्तीय बोझ पड़ेगा।

स्कूलाें के समायोजन को लेकर विधायक रमेश धवाला के एक सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि पंाच से कम छात्राें वाले दाे स्कूलाें काे मर्ज किया जाएगा। उन्हाेंने कहा िक हिमाचल में 6127 स्कूल ऐसे हैं, जहां 20 से कम विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें 4994 प्राइमरी, 1092 मिडिल, 32 हाई स्कूल और 9 सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक मकसद से स्कूलों को खोला है। इनमें से 80 स्कूल ऐसे है जहां पर बच्चों की एनरोलमेंट शून्य है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिन स्कूलों बच्चों का पंजीकरण एक भी नहीं है सरकार ने उन स्कूलों को बंद नहीं किया है। उन स्कूलों के अध्यापकों काे साथ के स्कूलों में समायोजन किया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आरटीई के तहत डेढ़ किमी. से दूर स्कूल नहीं होना चाहिए और स्कूलों में बच्चों की संख्या कम से कम 25 होना अनिवार्य है। भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2013 से 2017 तक 50 प्रतिशत से अधिक 63 काॅलेज खोले, और उनके लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं किया

मुहावरे पर सदन में गर्माया माहौल: शिक्षा मंत्री द्वारा कहे गए एक मुहावरे पर सदन में कुछ देर के लिए माहौल काफी गर्मा गया। विपक्षी सदस्यों उस मुहावरे को रिकार्ड से निकालने पर अडे रहे। इस पर अध्यक्ष ने व्यवस्था दी कि इसे देखा जाएगा कि यह संसदीय है या नहीं। सीएम ने इस पर हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सदन में पहले भी कई मुहावरों का जिक्र हुआ है और शिक्षा मंत्री ने भी मुहावरे का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि यह कहावत है और फिर भी यदि अध्यक्ष ने इस पर व्यवस्था दी है। विपक्ष सीएम की बात से असहमत था और शोर करने लगे। सीएम ने कहा कि यह कहावत है और असंसदीय नहीं है। उन्होंने कहा कि असंसदीय शब्द को हटाने को अध्यक्ष ने व्यवस्था दी है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यदि मंत्री शब्द वापस लेते हैं तो ठीक है, नहीं तो सदन की कार्यवाही आगे नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष का ऐतराज बेवजह का है। परमार ने व्यवस्था देते हुए मंत्री द्वारा कहे गए मुहावरे काे एक्सपंज कर दिया जिसके बाद सदन की कार्यवाही अागे चली।

क्लस्टर स्कूल बनाने पर भी हो रहा है विचार: सुरेश भारद्वाज

शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों में बच्चों की कम संख्या को देखते हुए सरकार क्लस्टर स्कूल बनाने पर विचार कर रही है। कम बच्चों वाले दो स्कूलों को मर्ज किया जाएगा। इसके लिए एससीईआरटी ने 2018 में एक सर्वे किया था। इसमें सामने आया है कि प्री प्राइमरी स्कूलों में लोग बच्चों को डाल रहे हैं और फिर वे वहीं आगे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। भारद्वाज ने कहा कि 3700 स्कूलों में प्री प्राइमरी स्कूल खोले हैं और इसमें 50 हजार बच्चों ने दाखिला लिया है। सरकारी स्कूलों में भी एनरोलमेंट बढ़ा है। कांग्रेस सदस्य जगत सिंह नेगी ने अनुपूरक सवाल किया कि कितने स्कूल राजनीतिक आधार पर खोले गए हैं और क्या सरकार उन्हें बंद करेगी, इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि जहां बच्चे कम हो रहे हैं, वे खुद बंद हो रहे हैं ऐसे 80 स्कूल हैं जो वर्किंग नहीं है।

विपक्ष से मांगा है सहयोगः सीएम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा में हिमाचल की सीट खाली हो रही है। इसे देखते हुए केंद्रीय और राज्य नेतृत्व ने इंदू गोस्वामी को प्रत्याशी नियुक्त करने का फैसला किया है। आज इंदू गोस्वामी ने नामांकन भरा। हमने विपक्ष से भी सहयोग मांगा है और वह अपना प्रत्याशी नहीं देगा।

इंदू गोस्वामी निर्विरोध जाएंगी राज्यसभा, मुख्यमंत्री को साथ लेकर भरा नामांकन

बात से असहमत था और शोर करने लगे। सीएम ने कहा कि यह कहावत है और असंसदीय नहीं है। उन्होंने कहा कि असंसदीय शब्द को हटाने को अध्यक्ष ने व्यवस्था दी है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यदि मंत्री शब्द वापस लेते हैं तो ठीक है, नहीं तो सदन की कार्यवाही आगे नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष का ऐतराज बेवजह का है। परमार ने व्यवस्था देते हुए मंत्री द्वारा कहे गए मुहावरे काे एक्सपंज कर दिया जिसके बाद सदन की कार्यवाही अागे चली।


शिमला| प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा से इंदू गोस्वामी ने शुक्रवार को नामांकन भरा। प्रदेश विधानसभा सचिव के पास उन्हांेने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा राजीव बिंदल, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सभी मंत्री और भाजपा विधायक भी मौजूद रहे। शुक्रवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन था और विपक्ष ने अपना उम्मीदवार नहीं दिया। इंदू गोस्वामी का राज्यसभा में निर्विरोध चुना जाना तय है। इंदू गोस्वामी राज्सभा में जाने वाली नौवी महिला होंगी। गोस्वामी ने कहा कि वे राज्यसभा में सदस्य चुनी जाने के बाद हिमाचल की आवाज उठाएंगी। मैं 36 वर्षों से संगठन के लिए काम कर रही हूं और अभी भी कार्यकर्ता हूं; पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेवारी सौंपी है, उसे मैंने बखूबी निभाया है।
खबरें और भी हैं...