पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लाॅटरी निकलने का झांसा देकर अकाउंट से ~57 हजार निकाले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जागरूक कर रहे, फिर भी लाेग ठगी का शिकार हाे रहेः एसपी

साइबर अपराधी लोगों को अपने झांसे में लेकर उनके साथ ठगी कर रहे हैं। कई लोगों को लॉटरी तो कुछ को फेसबुक फ्रेंड बनाकर साइबर अपराधी अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शिमला के डुबलू में सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को लाखों रुपए की लॉटरी का झांसा दिया गया। इसको लेने के लिए बैंक डिटेल मांगी गई। पीड़ित का न तो लॉटरी का पैसा मिला है और न ही अब उस व्यक्ति को फोन नंबर, जिससे उससे संपर्क किया गया। बैंक डिटेल मिलते ही पांच सेकंड के अंदर 57 हजार रुपए की राशि निकाल दी गई। ठगी की शिकायत डुबलू के रहने वाले राजेश शर्मा ने ढ़ली थाने में दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजेश शर्मा ने कहा है कि उसको एक फोन आया था। फोन करने वाले शख्स ने उसको कहा कि उसके नाम की लॉटरी लगी है। ऐसे में इसके लिए कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी और इस राशि पर आयकर विभाग को टैक्स भी देना पड़ेगा। पीड़ित भी फोन पर बात कर रहे इस शख्स की बातों में आ गया। शातिर ने कहा कि उसकाे अपनी पूरी बैंक डिटेल देनी हाेगी। जिसमें एटीएम नंबर, अाधार नंबर, सीवीवी अाैर यहां तक की पासवर्ड मांगा गया। करीब एक मिनट के बाद बैंक से शातिराें ने 57 हजार निकाल दिए। इसके बाद जब लॉटरी का पैसा देने की बात आई तो लॉटरी देने की बात करने वाले ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया।

एसपी शिमला अाेमापति जम्वाल का कहना है कि पुलिस की अाेर से बार बार लाेगाें काे फर्जी काॅल, लाॅटरी के झांसे में न अाने की सलाह दी जाती रही है। इसके बावजूद भी लाेग सतर्क नहीं हाे रहे हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति काे अपना अकाउंट नंबर, अाधार नंबर, एटीएम पिन अाैर अन्य तरह की गाेपनीय जानकारी शेयर न करें। उनका कहना है कि पुलिस इस बारे में समय समय पर जागरूकता शिविर भी लगाती है।

शहर में इस तरह हुई पहले भी ठगी


केस-2 राेहडू के रहने वाले एक व्यक्ति से भी 14 लाख की ठगी हुई थी। शातिराें ने बताया की उसे 50 लाख की लाॅटरी लगी है। एेसे में कुछ अाैपचारिकताएं पूरी करने के लिए कुछ रकम जमा करवानी हाेगी। एेसे में 50-50 हजार की किश्ताें में पैसे जमा करवाने काे कहा गया। जब उक्त व्यक्ति काे ठगी का शिकार हाेने का पता लगा ताे तब तक 14 लाख गवां चुके थे।

केस-1 ओक वुड एस्टेट जाखू में रहने वाले रेकू जरगा से दाे लाख की ठगी हुई थी। इन्हें लाखों की लॉटरी का झांसा दिया गया। इसको लेने के लिए उस शख्स ने 2.09 लाख रुपए जमा भी करवा दिए। पीड़ित का न तो लॉटरी का पैसा मिला है और न ही अब उस व्यक्ति को फोन नंबर, जिससे उससे संपर्क किया गया। इसके बाद जब लॉटरी का पैसा देने की बात आई तो लॉटरी देने की बात करने वाले ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया।

{पर्सनल जानकारी शेयर न करें

{ क्रेडिट, डेबिट कार्ड की डिटेल भी किसी को शेयर न करें

{ लिंक पर क्लिक न करें, गूगल पे और पेटीएम पर क्लिक करने से बचें

{अगर ऐसा अहसास हो रहा है कि अनजान नंबर से कॉल करने वाला ठग है तो इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस से करें।

{ बैंक अधिकारी बनकर कॉल करने वालों को भी किसी तरह की जानकारी न दें।

इन बातों का रखें ख्याल
खबरें और भी हैं...