महिला-पुरुष एक समान, जागरुकता फैलाने की ली शपथ
_photocaption_शिमला| सेंट बीड्स काॅलेज में महिलाओं के अधिकार विषय पर एक बैठक की गई। इस दाैरान काॅलेज की छात्राअाें अाैर टीचर्स ने महिलाअाें काे जागरूक करने काे लेकर चर्चा भी की। कॉलेज की छात्राअाें, महिला प्रकोष्ठ के सदस्य और प्रिंसिपल डाॅ. नंदिनी पठानिया ने इसमें भाग लिया। उन्हाेंने इस अवसर कहा कि महिला अाैर पुरूष बराबर का स्थान रखते हैं। एेसे में महिलाअाें काे जागरूक हाेने की जरूरत है। हम सभी काे इसे एक अभियान के ताैर पर शुरू करने की जरूरत है। कार्यक्रम के दाैरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। पहला स्थान मुस्कान चौहान, दूसरा अाल्या और तीसरा स्मृति ने हासिल किया। महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जेनरेशन समानता में शामिल होने और आंदोलन का हिस्सा बनने के संबंध में भाषण दिया। विजेता छात्राअाें काे पुरस्कृत भी किया गया।*photocaption*