पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Women In Dhali Told What To Do On Social Media What Not To Do Do Not Add Unknown People To Friend List

ढली में महिलाओं को बताया सोशल मीडिया पर क्या करें क्या न करें-अनजान लोगों को फ्रेंड लिस्ट में न करें एड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर इनका दुरुपयोग किया जा सकता है। फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया पर डाले गए फोटो को डाउनलोड कर फर्जी अकाउंट बनाए जा रहे हैं, जिससे ब्लैकमेलिंग भी की जा रही है। ढली में पुलिस ने शुक्रवार को महिलाओं को सोशल मीडिया और अन्य साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं को बताया गया कि वे साइबर अपराधों से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें। पुलिस ने सलाह दी कि फ्रेंड लिस्ट में पहचान वाले लोगों को ही रखें अनजान लोगों की रिक्वेस्ट अक्सेपट न करें।

ढली पुलिस द्वारा महिलाओं को सोशल मीडिया और अन्य साइबर अपराधों की जानकारी दी गई। ढली थाना की सब इंस्पेक्टर कविता ने महिलाओं से कहा कि वे फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया पर अपने पर्सनल फोटो अपलोड करने से बचें क्योंकि वहां पर इन फोटो का दुरुपयोग किया जा सकता है। कई लोग इन फोटो का दुरूपयोग कर सकते है। इन फोटो को डाउनलोड कर फर्जी अकाउंट बनाकर आपको ब्लैकमेल किया जा सकता है। ऐसे में बेहतर है कि अपने पर्सनल फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर डालने से बचें। महिलाएं एहतियात रखकर अपने आपको अपराध का शिकार बनने से रोक सकती हैं। वहीं आजकल एक नया ट्रेंड भी शुरू हो गया है। कई लोगों के फेसबुक से उनके फोटो डाउनलोड कर फर्जी अकाउंट बनाए जा रहे हैं। फिर इससे उनके रिश्तेदारों या दोस्तों को एक्सीडेंट या बीमारी जैसी इमरजेंसी होने के मैसेज भेजकर उनसे पैसे मांगे जाते हैं। कई भोले भाले लोग बताए गए बैंक खातों में पैसे जमा करवा देते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि ये मैसेज फर्जी अकाउंट बनाकर भेजे गए।

ऐसे करें बचाव

{फेसबुक पर पर्सनल फोटो अपलोड करने से बचें।

{अनजान लोगों की फ्रैंड रिक्वेस्ट अक्सेप्ट न करें।

{फेसबुक पर अपने दोस्तों की ओर से आए मैसेज पर किसी के खाते में पैसे न डालें।

{फोन पर किसी को बैंक खाते या एटीएम की जानकारी न दें।

{आधार कार्ड, पैन नंबर किसी से भी फोन पर शेयर न करें।

{मोबाइल पर आए मैसेज (ओटीपी) को बिल्कुल भी किसी को न बताएं।

ढली में पुलिस ने साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया।

बैंक से संबंधित फ्रॉड करने वालों से रहे सावधान महिलाओं को बताया गया कि आजकल बैंक खातों और एटीएम से संबंधित फ्रॉड के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। इसके लिए जरूरी है कि ऐसे लोगों के झांसे में न आएं। आजकल कई ठग बैंक कर्मी बनकर बैंक खातों या एटीएम की डिटेल मांग कर रहे हैं। इससे बचने के लिए जरूर है कि किसी को भी फोन पर इस तरह की जानकारी न दें। हो सके तो बैंक खाते के लिए अलग से सिम भी रखें ताकि बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर का दुरुपयोग न हो। वहीं आधार कार्ड और बैंक खाते की डिटेल भी किसी भी फोरम पर सार्वजनिक न करें। आजकल बैंक खातों से आधार नंबर या पैन नंबर लिंक किए गए हैं। ऐसे में जरूरी है कि आधार और पैन नंबर को भी किसी अनजान से शेयर न करें।
खबरें और भी हैं...