पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rampur News Women Tied Up By Presenting A Colorful Program On Women39s Day

महिला दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम पेश करके महिलाओं ने बांधा समा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एसजेवीएनएल की नाथपा झाकडी परियोजना के बांध स्थल नाथपा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परियोजना की कार्मिक निदेशक गीता कपूर की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम के दौरान जिला किन्नौर के विकास खंड निचार के अधीन परियोजना प्रभावित पंचायतों के अंतर्गत आने वाले करीब 31 महिला मंडलों व परियोजना प्रभावित पंचायतों से आई महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने स्थानीय लोकनृत्य व स्वच्छता एवं नशा उन्मूलन पर नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। परियोजना की कार्मिक निदेशक गीता कपूर के कार्यक्रम में पहुंचने पर महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत किया गया। उन्होंने सभी महिला मंडलों, पंचायत व जन प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया तथा विभिन्न महिला मण्डलों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नारी सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा भी महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी भरपूर लाभ उठाना चाहिए ताकि समाज में महिलाओं की स्थिति सुदृढ़ और सम्पन्न हो सके। गीता कपूर निगमित सामाजिक जिम्मेदारी के तहत 31 महिला मण्डलों को एसजेवीएन फांउडेशन की ओर से कुल 7 लाख 75 हजार की राशि वित्तीय सहायता के रूप में देने की भी घोषणा की। जिसमें प्रत्येक महिला मण्डल को 25 हजार की राशि उपलब्ध होगी। इस मौके पर परियोजना प्रमुख रवि चंद्र नेगी, महाप्रबंधक मानव संसाधन प्रवीन सिंह नेगी, परियोजना सीएसआर विभाग के राजीव सिंह के अलावा कर्मचारी भी मौजूद रहे।

महिलाओं को उनके अधिकारों अौर मूल्यों पर जागरूक करना आवश्यक

ठियोग | डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध समाज सेविका अरूणा वर्मा ने की। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सबसे पहले उनके अधिकारों और मूल्यों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लैंगिक भेदभाव से राष्ट्र में सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक अन्तर उत्पन्न होता है तथा लैंगिक समानता देने से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है।

यशिका का भाषण, दिव्या की रंगोली सबसे बेहतर

रोहड़ू | राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीमा में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ ललिता रावत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की कन्वीनर चंचल रह। मंच संचालन कर रही डॉ निशा ने महिलाओं के शौर्य व शक्ति पर प्रकाश डालते हुए उनकी श्रेष्ठता को सम्मान बताया। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में यशिका प्रथम, मीनाक्षी का दूसरे व आशा तीसरे स्थान पर रही। संगीत में दिव्या प्रथम, श्रुति द्वितीय व दीक्षा तृतीय स्थान पर रही। मेहंदी प्रतियोगिता में दिव्या, अंजना, अनीता ने बाजी मारी। रंगोली में अनीता प्रथम स्थान पर रही, वंदना द्वितीय स्थान पर अाैर रेखा तृतीय स्थान पर रही। नृत्य में शमिता ने फर्स्ट रही।

नाथपा झाकड़ी परियोजना बांध स्थल पर हुए कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।
खबरें और भी हैं...