पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Women Who Have Done Better Work In The Field Of Cleanliness Received The Honor

स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाअाें काे मिला सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिलाओं के सशक्तिकरण से ही सशक्त समाज का निर्माण होता है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने गेयटी थियेटर में निजी स्वंयसेवी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे महिलाओं को सशक्त व सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में भी महिलाओं का विशेष योगदान है। नारी शक्ति एक ऐसी शक्ति है जो दूसरों को प्रेरणा देती है। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही हैं तथा सुदृढ़ राष्ट्र के निर्माण में अपने दायित्व का निर्वहण जिम्मेदारीपूर्वक निभाने में सहयोग प्रदान कर रही है। महिला समाज की वो धूरी है जिसके माध्यम से न केवल स्वस्थ समाज का निर्माण होता है बल्कि प्रदेश और देश की उन्नति व प्रगति में भी सहायता मिलती है। विशेष रूप से महिलाओं को शिक्षित करने तथा उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रति साधुवाद व्यक्त किए।

निजी स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष तथा सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ओर्गेनाइजेशन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आभा कुमार ने संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के उत्साहन एवं प्रोत्साहन के लिए संस्था के माध्यम से किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा घरेलू उत्पाद बनाकर उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ बनाकर स्वावलंबन की ओर अग्रसर किया जा रहा है।

13 महिला कर्मचारियाें काे िकया गया सम्मानित इस अवसर पर इन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 13 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया, जिनमें चन्द्रावती, नेहा देवी, किरण, सत्या, सुनीता, सोनु, पिंकी, अनिता, शिला, गीता, मनीता व सुर्जल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग में मुख्य अभियंता के तौर पर कार्य कर रही अर्चना ठाकुर, जेसीबी स्कूल की प्रधानाचार्य कुशल मल्होत्रा को भी सम्मानित किया गया।


गेयटी में स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिलाअाें काे सम्मानित करते शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज।
खबरें और भी हैं...