नेपाल से आने वाले मजदूरों की कराई जाए स्क्रीनिंग
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए एहतियात बरतना जरूरी है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर यह दूसरों में फैलता है। ऐसे में इसको रोकने के लिए जागरुकता बेहद जरूरी है। इसी मकसद से न्यू शिमला में पुलिस द्वारा मजदूरों के लिए एक जागरुकता अभियान चलाया गया। इसमें मजदूरों को वायरस से बचाव की जानकारी दी गई। नेपाल से आने वाले मजदूरों को विशेष तौर शिमला पहुंचने पर स्क्रीनिंग करने की सलाह दी गई।
न्यू शिमला पुलिस ने रविवार को कोरोना वायरस को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया। एसएचओ न्यू शिमला लक्ष्मण ठाकुर की अगुवाई में पुलिस की टीम ने मजदूरों को इसके बारे में जागरूक किया। न्यू शिमला के क्षेत्राधिकार में प्रवास कर रहे करीब 80 प्रवासी मजदूरों, विशेषकर नेपाली मजदूरो को कोरोना वायरस के संबंध में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा बाहर से आने वाले नेपाली मजदूरों को शिमला पहुंचने पर स्क्रीनिंग की सलाह दी गई। सभी प्रवासी मजदूरो को अपना शत प्रतिशत अपना पंजीकरण थाना में करने के साथ-साथ नशा के दुष्प्रभाव के बारे में भी जागरुक किया गया। मजदूरों को नशा निवारण अभियान की भी शपथ दिलाई गई। इस मौके पर कोरोना वायरस से संबंधित सरकार द्वारा जारी परामर्श से संबधित पेम्फलेट्स बांटे गये। मजदूरों को करोना वायरस संबंधित हेल्पलाइन नंबर +91-11-2397 8046 , 104, 1077 आदि के बारे में भी अवगत करवाया गया।
ऐसे बरतें सावधानी
{बार-बार हाथ धोएं, जब आपके स्पष्ट रूप से गंदे न हों, तब भी अपने हाथों को अल्कोहल-आधारित हैंड वाश या साबुन व पानी से साफ करें। {अगर बुखार, खांसी व सांस लेने में कठिनाई हो तो डाक्टर से संपर्क करें। डाक्टर से मिलने के दौरान अपने मुंह और नाक ढंकने के लिए मास्क-कपड़े का इस्तेमाल करें। {छींकते व खांसते समय अपना मुंह व नाक टिशू या रूमाल से ढकें। {इस्तेमाल के तुरंत बाद टिशू को किसी बंद डिब्बे में फेंक दें। {भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। {अगर आपको खांसी व बुखार का अनुभव हो रहा हो किसी के संपर्क में न आएं। {अपने मुंह व नाक को छुएं, सार्वजनिक स्थलों पर न थूकें। {अगर आप में कोरोना वायरस के लक्षण है, तो राज्य हेल्पलाइन या स्वास्थ्य मंत्रालय की हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 पर कॉल करें।
न्यू शिमला में पुलिस मजदूरों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करते हुए।