पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Youth Congress Erupted Over Pathetic Condition Of Kandorur Bridge Effigy Of Nhai Burnt

कंदरौर पुल की दयनीय हालत पर भड़की युवा कांग्रेस, जलाया एनएचएआई का पुतला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर|शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर स्थित कंदरौर पुल की हालत सुधारने की मांग को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रही युवा कांग्रेस ने एनएचएआई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके तहत शनिवार को बिलासपुर शहर के गुरुद्वारा चैक पर एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उसका पुतला जलाया गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि कंदरौर पुल की सही ढंग से मरम्मत समय रहते नहीं की गई तो एनएचएआई के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए युकां के प्रदेश महासचिव आशीष ठाकुर ने कहा कि किसी समय एशिया में सबसे ऊंचा पुल होने का रिकाॅर्ड अपने नाम रखने वाले कंदरौर पुल की हालत दयनीय हो गई है। पुल पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं। युकां समेत कई अन्य संगठनों के आवाज उठाने पर स्थानीय विधायक ने भी 2 बार अधिकारियों के साथ पुल का जायजा लिया। उसके बाद विभाग ने उसकी रिपेयर का काम भी शुरू किया, लेकिन इस मामले में औपचारिकता ही निभाई गई। पुल के थोड़े से हिस्से में पैचवर्क करके पल्लू झाड़ लिया गया। चंद दिनों में ही वह पैचवर्क उखड़ने से दोबारा गहरे गड्ढे बन गए हैं। आशीष ठाकुर ने कहा कि उबड़-खाबड़ हो चुके कंदरौर पुल पर हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है। ऐसे में इस पुल के प्रति एनएचएआई का उदासीन रवैया हैरान करने वाला है।

_photocaption_बिलासपुर में कंदरौर पुल की हालत को लेकर एनएचएआई का पुतला जलाते कार्यकर्ता।*photocaption*
खबरें और भी हैं...