- Hindi News
- National
- Rampur News Youth Congress President Distributed Appointment Letters To Newly Appointed Officials
युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे
युवा कांग्रेस रामपुर की मासिक बैठक का आयोजन युकां अध्यक्ष जसवीर ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न गई। बैठक में युवा कांग्रेस रामपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को अध्यक्ष जसवीर ठाकुर ने नियुक्ति पत्र दिए व सत्य निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में अजय राणा व लोकेंद्र मेहता को उपाध्यक्ष, मनीष चौहान, गिरीश गौतम, करण शर्मा, कपिल जिंटा को महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा नीतीश, मनीष, महेश व गोविंद को सचिव तथा साहिल, मोहिल को सहसचिव पद पर नियुक्ति पत्र दिए गए।
वहीं रामपुर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक फाग मेले को मद्देनजर रखते हुए युकां अध्यक्ष जसवीर ठाकुर ने आम जनता से अपील करते हुए मेले के दौरान कोरोना वायरस के प्रति सचेत रहते हुए मास्क का उपयोग करने का आह्वान किया। साथ ही युकां रामपुर विधानसभा क्षेत्र के महासचिव अश्वनी शर्मा ने प्रशासन से आग्रह किया कि ऐतिहासिक फाग मेले और होली को मद्देनजर रखते हुए रामपुर व विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाएं व अस्पताल में भी बचाव के लिए पुख्ता प्रबंध रखा जाए। बैठक में प्रदेश युवा कांग्रेस सहसचिव पवन चौहान, पूर्व पार्षद धु्रव शर्मा, युवा कांग्रेस महासचिव अश्वनी शर्मा, जतिन मेहता, संजय, सूरज जोंगा, विजय, राजीव, छोटू व अन्य मौजूद रहे।
बैठक के दौरान मौजूद युकां रामपुर के पदाधिकारी।