कूडे़ कर्कट व गंदगी की समस्या का हल करने के लिए सीएम से मिले युवा
शहर में बढ़ती गंदगी व कूडा कर्कट निष्पादन के लिए संयत्र की व्यवस्था नहीं होने से परेशान रोहड़ू के 12 युवाओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। युवाओं ने सीखे सीएम को स्वच्छता काे लेकर क्षेत्र में पेश आ रही विभिन्न दिक्कतों को बताते हुए इनके निराकरण के सुझाव भी दिए। नीरज शर्मा, दिव्यांशु शर्मा, निशांत ठाकुर, नीतीश शर्मा, विपुल शर्मा, अंकित भाऊना, रोबिन मेहता, बलवंत सिंह, अंकु बरागटा, आदित्य, नवीन कुमार व चितरंजन के इस दल की बात सुनकर सीएम ने उनकी इस सकारात्मक सोच के लिए सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री से रोहड़ू में कूड़ा कचरा निष्पादन संयत्र स्थापित करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने युवाओं के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार इस संदर्भ में जल्द ही ठोस कदम उठाएगी।