पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Youth Red Cross Unit Of Rkmv Celebrated Holi With Admit Children

आरकेएमवी की यूथ रेड क्रॉस यूनिट ने एडमिट बच्चों के साथ मनाई होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरकेएमवी युथ रेड क्रॉस यूनिट की टीम ने आईजीएमसी के चिल्ड्रन वार्ड में एडमिट बच्चों के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया। प्री होली सेलिब्रेशन के तहत यूनिट ने बच्चों को हल्दी का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए यूनिट ने बच्चों को सेनिटाइजर, एंटीसेप्टिक हैंड वॉश, फल और बिस्किट भी दिए। कोरोना वायरस के संक्रमण से देश-प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है। इस वजह से लोग होली के त्यौहार को मनाने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में आरकेएमवी यूथ रेड क्रॉस यूनिट ने अस्पताल में बच्चों और उनके तीमारदारों को सेफ होली खेलने का संदेश दिया और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए भी जागरूक किया। यूनिट ने अभिभावकों को एंटीसेप्टिक हैंड वाश से अपने और अपने बच्चों के हाथ लगभग 20 सेकंड धोने की सलाह दी।

प्रिंसिपल बाेली, हम सभी काे स्वस्थ रहने के लिए जागरूक हाेना हाेगा कॉलेज प्रिंसिपल डाॅ. नवेंदु शर्मा ने बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। परियोजना अधिकारी सरोज भारद्वाज की देखरेख में यह अभियान संपन्न हुआ। राज्य रेड क्रॉस सेवा की स्वयंसेविका सुनीता शर्मा और अस्पताल प्रशासन के सदस्य गण भी इस अवसर पर मौजूद रहे। परियोजना अधिकारी सरोज भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि आरकेएमवी रेड क्रॉस इकाई प्रति वर्ष त्यौहारों के मौके पर इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। आईजीएमसी के चिल्ड्रन वार्ड के बच्चों के साथ यह यूनिट का तीसरा प्री होली सेलिब्रेशन है। इस वर्ष होली के त्यौहार पर कोरोना वायरस के कारण लोगों में पनपे डर को दूर करने के लिए आईजीएमसी में जागरुकता अभियान चलाया गया।

आरकेएमवी की यूथ रेड क्रॉस यूनिट की टीम ने आईजीएमसी के चिल्ड्रन वार्ड में एडमिट बच्चों के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया। यूनिट ने बच्चों को सेनिटाइजर, एंटीसेप्टिक हैंड वाश, फल और बिस्किट भी दिए।
खबरें और भी हैं...