पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुजफ्फरनगर में शादी के एक दिन पहले युवक की गोली मारकर हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर|उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र में शादी से एक दिन पहले शनिवार को युवक की गोली मारकर हत्या किये जाने से हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रतनपुरी क्षेत्र के हुसैनाबाद भनवाडा गांव निवासी अब्दुल वहाब का रिश्ता गाजियाबाद के कलछीना गांव से 15 मार्च को होना तय हुआ था। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार को लापता हो गया था। युवक के परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी तथा लापता हुए युवक की सकुशल बरामदगी की मांग की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले मे गुमशुदगी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की गयी। पुलिस कई बिन्दुओं पर मामले की जांच मे जुटी थी कि इसी बीच सुबह लापता चल रहे अब्दुल वहाब का गोली लगा शव उसके गांव के जंगल मे भटटे के समीप पड़ा मिला।
खबरें और भी हैं...