असम. नालबरी जिले में बारात में पटाखे न छोड़ने से रोकने पर भीड़ ने एक शख्स को पीट-पीटकर मार डाला। किसी को पीटकर मार डालने का प्रदेश में एक महीने के दौरान यह दूसरा मामला है। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि जिले के घोराथल गांव में रहने वाला जतिन दास मजदूर था। मंगलवार रात घोराथल गांव में एक बारात आई थी। दूल्हा पक्ष के स्वागत के लिए लड़की वाले पटाखे चला रहे थे। इस दौरान एक पटाखे से जतिन को चोट लग गई। उसने विरोध जताया तो लोग नाराज हो गए और उसे बुरी तरह पीटने लगे। इससे मौके पर ही जतिन की मौत हो गई। पुलिस टीम दुल्हन और उसके घरवालों को थाने ले गई। साथ ही, शादी भी रुकवा दी।
लोगों की मांग, दुल्हन के घर में हो अंतिम संस्कार : इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जतिन दास का अंतिम संस्कार दुल्हन के घर में कराया जाए। इससे पूरे गांव में तनाव का माहौल है। ऐसे में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। असम के डीजीपी कुलधर सैकिया ने बताया कि फिलहाल घोराथल गांव में हालात सामान्य हैं।
बच्चा उठाने के शक में भी मार दिए गए थे 2 लोग : असम के करबी एंगलॉन्ग जिले मंे 8 जून को बच्चा चोरी करने के शक में 2 लोगों को पीट-पीटकर मार दिया गया था। पुिलस के मुताबिक, इस घटना में मुंबई के 2 लोगों की मौत हो गई थी। वे जिले के पिकनिक स्पॉट कंगथिलांसो जा रहे थे। हालांकि इस घटना के लिए सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को जिम्मेदार ठहराया गया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.