पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दुबई. 120 भाषाओं में गाना गाने वाली 14 साल की सुचेता सतीश ने शुक्रवार को 'ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवॉर्ड 2020' जीत लिया। भारतीय मूल की सुचेता दुबई में रहती हैं। पिता टीसी सतीश ने बताया कि उनकी बेटी को दुबई इंडियन हाईस्कूल की कोकिला के रूप में जाना जाता है।
यह अवॉर्ड नृत्य, संगीत, कला, लेखन, अभिनय, मॉडलिंग, विज्ञान, खेल आदि में बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने का एक मंच है। यह पुरस्कार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन और ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीत निर्माता एआर रहमान द्वारा समर्थित है।
दो कीर्तिमानों के लिए पुरस्कृत किया गया: सुचेता
सुचेता ने मीडिया से कहा, "मुझे दो कीर्तिमानों के लिए पुरस्कृत किया गया है। एक सर्वाधिक भाषाओं में गाने के लिए और दूसरा सबसे लंबे समय तक सीधे प्रसारण में गाने के लिए था। मैंने ये कीर्तिमान बारह साल की उम्र में दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सभागार में बनाए थे। तब मैंने 102 भाषाओं में छह घंटे से अधिक समय तक गाया था।" सुचेता ने हाल में मलयालम सुपरस्टार मम्मूटी और अभिनेता उन्नी मुकुंदन के साथ अपना दूसरा एल्बम 'या हबीबी' जारी किया था।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.