पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2 White Giraffes Of Rare Breed Were Killed By Poachers, There Were Only Three In The World

दुर्लभ नस्ल के 2 सफेद जिराफ को शिकारियों ने मार डाला, ऐसे दुनिया में सिर्फ तीन थे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये जिराफ बिना फेंसिंग वाले इलाके में रहते थे। इससे इनकी सुरक्षा को खतरा बना रहता था। - Dainik Bhaskar
ये जिराफ बिना फेंसिंग वाले इलाके में रहते थे। इससे इनकी सुरक्षा को खतरा बना रहता था।
  • मादा और उसके बच्चे के शव उत्तर-पूर्वी केन्या के ग्रासिया काउंटी में मिले
  • इन जिराफ की फोटो 2017 में वायरल हुई थी

नैरोबी. उत्तर-पूर्वी केन्या के ग्रासिया काउंटी में शिकारियों ने दुर्लभ सफेद मादा और उसके बच्चे को मार दिया है। वन विभाग के कर्मचारियों को दोनों के शव सोमवार को मिले। इनका कहना है कि इस नस्ल के दुनिया में सिर्फ तीन जिराफ थे। अब इनमें से एक बचा है।  


जानकारों का कहना है कि इनका सफेद रंग ल्यूसीज्म नामक एक दुर्लभ स्थिति के कारण होता है, जिसके कारण त्वचा की कोशिकाओं में रंजकता (पिगमेन्टेशन) नहीं होती है। इनकी फोटो 2017 में वायरल हुई थीं। इशाकबीनी हिरोला कम्युनिटी के प्रबंधक मोहम्मद अहमदनूर ने बताया कि मारे गए जिराफ को आखिरी बार तीन महीने पहले देखा गया था। उन्होंने कहा कि यह हमारे समुदाय और पूरे केन्या के लिए सबसे दुखद खबर है। दुनिया में हमारी कम्युनिटी इकलौती है, जो सफेद जिराफ की संरक्षण करती है।  


पुलिस का कहना है कि अभी तक इन जिराफ को मारने वाले शिकारियों का पता नहीं चल पाया है। केन्या वाइल्डलाइफ सोसाइटी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। दरअसल, सेन्चुअरी में फेंसिंग नहीं है। इसमें कई गांव भी हैं। इस वजह से इनकी सिक्युरिटी बेहद मुश्किल हुई।

इस नस्ल का सिर्फ एक जिराफ बचा है।
इस नस्ल का सिर्फ एक जिराफ बचा है।

खबरें और भी हैं...