पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर स्थित गिलगित बाल्टिस्तान में सोमवार को एक वैन सिंध नदी में गिरने से उसमे सवार सभी 25 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। स्कार्दु पुलिस कमिश्नर खुर्रम परवैज के मुताबिक, वैन सवारियों को लेकर रावलपिंडी से स्कार्दु आ रही थी। इसी दौरान रोंदु तहसील इलाके में बेकाबू होकर नदी में गिर गई।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को सेना के हेलिकॉप्टर और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। कुछ शव नदी में बह गए, जिनकी तलाश जारी है।
पिछले साल 26 की मौत हुई थी
पिछले साल सितंबर में रावलपिंडी से स्कार्दु जा रही एक बस दियामेर जिले के बाबूसर पास के नजदीक हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में 26 लोगों की मौत और 20 लोग गंभीर घायल हुए थे।





Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.