पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
ओंटारियो. कनाडा की राजधानी ओंटारियो की रहने वाली 73 साल की महिला जॉन मैक्डोनाल्ड आज सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटी हैं। उनके इंस्टाग्राम पेज ट्रेनविथजॉन पर उन्हें 5 लाख लोग फॉलो करते हैं। तीन साल पहले तक वह उम्र संबंधी बीमारियों समेत ओवरवेट और हाई ब्लड प्रेशर से परेशान थीं।
5 फीट 3 इंच लंबी जॉन का वजन 90 किलोग्राम था। फिर जॉन ने जिम जाना शुरू किया। अब उनका वजन करीब 22 किलोग्राम से ज्यादा कम हो गया है। बॉडी के मसल्स स्ट्रांग हो गए हैं। एक मीडिया वेबसाइट के मुताबिक, जॉन ने अपने शरीर में बदलाव के लिए वेट लिफ्टिंग की, डाइट प्लान किया और खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाई। इससे वह बॉडी बिल्डर बन गईं।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.