पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
शोपियां. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। सैन्य सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों को ख्वाजापोरा रेबेने इलाके में 3 आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इनपुट मिलने पर आरपीएफ, राष्ट्रीय रायफल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त पार्टी मौके पर पहुंची, तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए।
मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी जांचने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। रविवार को भी शोपियां के सीतापोरा इलाके में जवानों ने दो आतंकियों की हमले की कोशिश नाकाम कर दी थी। इसके बाद इन्हें पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। आतंकियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे।
पुलिस ने आतंकियों के 3 सहयोगियों को गिरफ्तार किया
इसी बीच, अवंतीपोरा पुलिस ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन की मदद करने वाले 3 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों पर ट्राल क्षेत्र में आतंकियों को आसरा देना, उपयोगी सामान मुहैया करवाने में मदद करते थे।
आर्मी कैंप के पास धमाके में 2 मजदूर की मौत
सूत्रों के मुताबिक, कश्मीर के दक्षिण इलाके में आर्मी कैंप के पास सोमवार को हुए धमाके में 2 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि दो जख्मी हो गए। चारों मजदूर आर्मी कैंप के पास काम कर रहे थे। मृतकों की पहचान फयाज अहमद और गुलजार अहमद खान के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, धमाके का कारण पता नहीं चल पाया है।
कश्मीर में इस साल हुए एनकाउंटर





Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.