पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
लाहौर. पाकिस्तान के लाहौर में दो पतियों के बीच अजब समझौता हुआ। यहां के रायविंद इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके पूर्व पति के हवाले कर दिया, ताकि वह बच्चों की परवरिश कर सके। व्यक्ति ने इस संबंध में अपना लिखित बयान भी दर्ज करवाया।
समझौते में वर्तमान पति ने लिखा- ‘मेरी पत्नी रूबीना बीबी को पूर्व पति से 4 बच्चे हैं। वह अक्सर उनकी सही तरीके से परवरिश न होने से परेशान रहती है। इसलिए मैंने उसकी सहमति के बाद उसे उसके पूर्व पति के साथ रहने की अनुमति दी है।’ पति ने बताया कि उसकी पत्नी इस समय भी गर्भवती है। इसलिए समझौता किया गया है कि वह किसी भी समय आकर अपनी पत्नी से मिल सकता है। एक साल बाद अपना होने वाला बच्चा भी ले सकता है। तब तक रूबीना अपने पूर्व पति के पास रहेगी।
वर्तमान पति ने कहा- पत्नी को परेशान नहीं देखना चाहता
पूर्व पति ने भी अपना बयान दर्ज कराया। उसने कहा- ‘मैं रूबीना बीबी और बच्चों का पूरा ख्याल रखूंगा। हर संभव खुशी देने की कोशिश करूंगा।’ स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह मामला संभवत: दुनिया का पहला मामला है। जिसमें पूर्व और वर्तमान दोनों पतियों ने आपसी सहमति के बाद समझौता कर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के बाद वर्तमान पति ने कहा- समझौता सिर्फ इसलिए किया है ताकि वह अपने बच्चों के साथ खुशी से रह सके। क्योंकि वह अपनी पत्नी को परेशान नहीं देखना चाहता था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.