- पहले 88.5 लाख रुपए में नीलाम हो चुकी है एमवी कंपनी की बाइक
- काउंट डोमेनिको अगस्ता नाम के व्यक्ति ने 1945 में कंपनी बनाई थी
पेरिस. फ्रांस की राजधानी पेरिस में करीब 100 एमवी अगस्ता क्लासिक बाइक की नीलामी हो रही है। यह 1 करोड़ रुपए से ज्यादा में बिकने की उम्मीद है। इससे पहले 1978 की एमवी अगस्ता 750 बाइक 88.5 लाख रुपए में बिकी थी। एमवी (मेकैनिका वर्घेरा) इटली का मशहूर मोटरसाइकिल ब्रांड है।
काउंट डोमेनिको अगस्ता नाम के शख्स ने 1945 में कंपनी स्थापित की थी। 1971 में काउंट की मौत के 5 साल बाद इसने रेसिंग में भाग लेना बंद कर दिया। लेकिन इससे पहले इसने 270 ग्रांप्री और 38 वर्ल्ड राइडर टाइटल और 37 वर्ल्ड कंस्ट्रक्टर चैंपियनशिप जीती थीं। भारत में एमवी अगस्ता के 4 मॉडल उपलब्ध हैं।
1.73 करोड़ में नीलाम हुई थी 1975 की डुकाटी : दो हफ्ते पहले लास वेगास की नीलामी में 1975 की डुकाटी 750 सुपर स्पोर्ट्स बाइक 1.73 करोड़ रुपए में नीलाम हुई। पिछले साल 1970 की मंच टीटीएस मैमट बाइक 1.52 करोड़ में नीलाम हुई थी।
