पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Confidence Increased With A Tattoo, In Three Years The Young Man Painted His Entire Body In Blue, Said This Gave An Optimistic View

एक टैटू से कॉन्फिडेंस बढ़ा, तीन साल में युवक ने पूरे शरीर को नीले रंग में रंगा, कहा- इससे आशावादी नजरिया आया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉनी ने बताया, लोग कहते हैं- मैंने ब्लू टैटू करवाकर गलत किया मगर मैं भविष्य को लेकर आशावादी हूं। - Dainik Bhaskar
डॉनी ने बताया, लोग कहते हैं- मैंने ब्लू टैटू करवाकर गलत किया मगर मैं भविष्य को लेकर आशावादी हूं।
  • स्कारबोरो में रहने वाले 26 साल के डॉनी स्निडर अब रियल लाइफ स्मर्फ जैसे लगते हैं
  • डॉनी स्निडर को नौकरी की तलाश है, फिलहाल ज्वैलरी तैयार करके खुद ही बेचते हैं

टोरंटो. कनाडा में रहने वाले एक व्यक्ति का दावा है कि अपनी बॉडी पर नीले रंग के टैटू करवाने से उसका कॉन्फिडेंस पहले से बेहतर हुआ है। 26 साल के इस युवक का पूरा शरीर टैटू से रंगी है। यह टैटू परमानेंट इंक से बने हैं। स्कारबोरो में रहने वाले डॉनी स्निडर ने तीन साल पहले अपनी बॉडी को परमानेंट नीले रंग में रंगना शुरू किया था। अब तो वह रियल लाइफ स्मर्फ (बेल्जियन कॉमिक कैरेक्टर जो मशरूम के घरों में रहते हैं) लगता है।


डॉनी का नीले रंग से प्यार तीन साल पहले शुरू हुआ जब उसने पहली बार अपनी बहन को पैर पर टैटू बनाने को कहा। यह रंग आम नीले रंग जैसा नहीं बल्कि चमकदार गहरे और आसमानी रंग का मिला-जुला शेड है। डॉनी को यह रंग इतना पसंद आया कि वह बाद में भी इसी रंग से टैटू करवाने लगा।

लोग तारीफ करते हैं, लेकिन काम नहीं देते
डॉनी स्निडर ने बताया, परमानेंट नीले रंग के टैटू की वजह साइकोलॉजिकल रही क्योंकि इसे पहली बार रंगवाने के बाद उसमें एक अजीब सा आत्मविश्वास आ गया था। इसलिए बाद में भी उसने टैटू करवाना नहीं छोड़ा और अब तो पूरा शरीर ही नीला हो गया है। उसने बताया, हालांकि नीले रंग की बॉडी के साथ किसी के पास काम मांगने जाना थोड़ा अजीब है, लेकिन मैं जहां भी जाता हूं, उन्हें यही कहता हूं कि मैं मेहनत करने वाला कनाडाई नागरिक हूं और कोई भी काम करने से पीछे नहीं हटूंगा।

डॉनी कहते हैं- लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि मैं मेहनत करने वाला कनाडाई नागरिक हूं।
डॉनी कहते हैं- लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि मैं मेहनत करने वाला कनाडाई नागरिक हूं।

अब नकारात्मक संदेश सुनने की आदत हो गई
डॉनी स्निडर फिलहाल ज्वैलरी तैयार करके खुद ही बेचते हैं। वह बताते हैं, कुछ लोग कहते हैं, ‘‘मैंने ब्लू टैटू करवाकर गलत किया मगर मैं भविष्य को लेकर आशावादी हूं। मुझे यकीन है कि मेरे साथ जो भी होगा, अच्छा ही होगा। यह भी हो सकता है कि मैं करोड़पति बन जाऊं, या मंगल ग्रह पर चला जाऊं या फिर सारी जिंदगी इसी तरह ज्वैलरी बेचकर ही गुजारा करूं। मेरे बॉडी कलर के चलते मुझे लोगों के नकारात्मक संदेश सुनने की आदत हो गई है। अब मैं लोगों के कुछ भी बोलने से पहले ही समझ जाता हूं कि वे मुझसे क्या कहना चाहते हैं।