पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • International
  • Israel Dependent On Supplies From Many Countries, Talks To Modi To Keep Rashad From India: Netanyahu

इजरायल कई देशों की सप्लाई पर निर्भर, भारत से इसे जारी रखने के लिए मोदी से बातचीत की: नेतन्याहू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। फाइल फोटो - Dainik Bhaskar
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। फाइल फोटो
  • कोरोनावायरस के प्रभाव दुनिया में कई देशों का आयात-निर्यात प्रभावित
  • नेतन्याहू ने कहा- मैंने भारतीय प्रधानमंत्री और अपने मित्र मोदी से बात की है

यरुशलम. कोरोनावायरस के असर से दुनियाभर में मंदी की आहट सुनाई दे रही है। कई देशों के आयात-निर्यात पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इसी बीच, इजरायल ने अपनी सप्लाई चैन बरकरार रखने के प्रयास तेज कर दिए हैं क्योंकि इजरायल कई देशों पर निर्भर है। यह बात बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताई। उन्होंने कहा- कोरोनावायरस के प्रभाव को कम करने और अपने देश में सप्लाई बनाए रखने के मुद्दे पर मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की है।  

नेतन्याहू ने कहा, ‘‘मैंने भारतीय प्रधानमंत्री और अपने मित्र मोदी से बात की है।’’ इससे पहले इजरायल के वित्त मंत्री, आर्थिक-औद्योगिक मंत्री, इजरायल बैंक के गवर्नर और वित्त मंत्रालय के महानिदेशक ने संयुक्त तौर पर कोरोना के असर को लेकर चिंता व्यक्त की थी। हालांकि, प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने यह नहीं बताया कि दोनों देशों के बीच किस तरह की बातचीत हुई है।

नेतन्याहू ने 21,203 लाख करोड़ रु. का पैकेज घोषित किया
नेतन्याहू ने कोरोनावायरस के असर के कारण कमजोर पड़ रही आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए  21,203 लाख ( 2.86 बिलियन डॉलर) करोड़ रु. का पैकेज घोषित किया। इससे हेल्थ सेक्टर, कोरोना से प्रभावित उद्योग जैसे पर्यटन और विमानन आदि को उबरने में मदद करेगा।

कोरोनावायरस से अब तक 4200 की मौत
कोरोनावायरस की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर से हुई। यह अब दुनिया में महामारी का रूप ले चुका है। इसका संक्रमण अब तक 107 देशों में फैल चुका है। दुनियाभर में 4200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 1,17,330 लोग इससे संक्रमित हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने इसे महामारी घोषित किया है। भारत ने अपने यहां आने वाले सभी विदेशियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।