पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Based Animator Makes Mosaic Portrait Of Chhatrapati Shivaji, Sets World Record

एनिमेशन आर्टिस्ट ने 6 रंगों के 46 हजार प्लास्टिक के टुकड़ों से शिवाजी का पोट्रेट बनाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवाजी के पोट्रेट के साथ नितिन दिनेश कांबले। - Dainik Bhaskar
शिवाजी के पोट्रेट के साथ नितिन दिनेश कांबले।
  • नितिन दिनेश कांबले ने 10 दिन में 10 फीट लंबा और 8 फीट चौड़ा शिवाजी का चित्र बनाया
  • उनका कहना है युवाओं को हमारे देश की महान हस्तियों के बारे में जानना चाहिए, उनसे प्रेरणा लेना चाहिए

मुंबई.  एनिमेशन आर्टिस्ट ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उनका मोजेक पोर्टेट बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। नितिन दिनेश कांबले के मुताबिक, उन्होंने 10 दिन में 10 फीट लंबा और 8 फीट चौड़ा यह चित्र बनाया है। इसे बनाने के लिए उन्होंने छह विभिन्न रंग के 46 हजार प्लास्टिक के टुकड़ों का इस्तेमाल किया।


नितिन ने एएनआई एजेंसी को बताया कि मैंने इस पोर्टेट को बनाने में 46,080 प्लास्टिक के टुकड़ों का इस्तेमाल किया है। भारत में सिंगल प्लास्टिक पर प्रतिबंध है, लेकिन फिर हम ज्यादा प्रभावी ढंग से इस पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं, क्योंकि यह पहले से ही बाजार में उपलब्ध है। इस पोट्रेट को बनाने का मेरा मकसद भी यही है। ताकि लोग पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूक रह सकें। उन्होंने बताया कि यह पोट्रेट वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया में दर्ज किया गया है। यह मेरा पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड है। मैं फ्रीडम फाइटर के लिए आगे काम करना चाहता हूं। युवा पीढ़ी को इनके बारे में जानना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेना चाहिए।

खबरें और भी हैं...