- न्यूजीलैंड के वेलिंगटन का है यह मामला, पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ा
- संरक्षण विभाग के मुताबिक, ब्रीडिंग सीजन होने के कारण सुरक्षित स्थान ढूंढते हुए दुकान में जा पहुंचे
हैप्पी लाइफ डेस्क. न्यूजीलैंड की वेलिंगटन पुलिस ने दो पेंग्विन को एक सुशी (जापानी मिठाई) की दुकान में बार-बार घुसने पर हिरासत में लिया। हालांकि, कुछ घंटे बाद इन्हें छोड़ दिया गया।
दुकानदार का कहना था कि वह इनसे परेशान हो गया था। इन्हें हटाने के कुछ देर बाद ये वापस दुकान में पहुंच जाती थीं। आखिरकार मुझे पुलिस से शिकायत करनी पड़ी।
वेलिंगटन पुलिस ने शेयर किया मामला
-
न्यूजीलैंड में पेंग्विन द्वारा दुकानदारों को परेशान करने के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसा ही मामला हाल ही में वेलिंगटन में सामने आया। जब रेलवे स्टेशन के पास एक दुकानदार विनी मॉरिस को सोमवार सुबह दुकान में पेंग्विन की आवाज सुनाई दी। कॉन्स्टेबल जॉन झू को इसकी जानकारी मिली, जिसे उन्होंने वेलिंगटन पुलिस के फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया।
-
पुलिस ने संरक्षण विभाग और वेलिंगटन जू की मदद से दोनों पेंग्विन को वेलिंगटन हार्बर पर छोड़ा। यहां 600 पेंग्विन केजोड़े रहते हैं। इनकी देखरेख न्यूजीलैंड का संरक्षण विभाग करता है। हालांकि, ऐसा पहली बार है,जब पेंग्विन को हिरासत में लिया गया है।
-
वेलिंगटन के लोगों को खासतौर पर पेंग्विन से दूर रहने की हिदायत दी गई है, क्योंकि ये इंसानों को काट भी सकती हैं। दुकान की मालिक विनी मॉरिस के मुताबिक, दोनों पेंग्विन काफी डरी हुई दिखाई दे रही थीं लेकिन ये काफी खूबसूरत थीं। नीली पेंग्विन की प्रजाति खतरे में हैं। इन्हें संरक्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-
संरक्षण विभाग की मैनेजर जैक मेस के मुताबिक, इनके ब्रीडिंग सीजन की शुरुआत होने वाली है इसलिए ये सुरक्षित स्थान तलाश रहे थे। जिसे ढूंढते हुए दोनों दुकान में जा पहुंचे और फर्नीचर के नीचे छिप गए। जानकारी मिली है कि पेंग्विन ने वेलिंगटन के कई घरों में अपना घर बनाया है।
These little blue penguins had to be removed from under a sushi store near the Wgtn railway station, not once - but twice.
— First Up (@FirstUpRNZ) July 15, 2019
The two little kororā showed a complete disregard for police authority after being removed from under a food truck, and returning later in the day. 😍😍 pic.twitter.com/i728NRe0LP