पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saudi Aramco Accused Of Making Employee A Human Hand Sanitizer Dispenser, Photo Viral

सऊदी अरामको पर कर्मचारी को मानव हैंड सैनिटाइजर डिस्पेंसर बनाने का आरोप, फोटो वायरल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह कहा जा रहा है कि यह फोटो सऊदी अरामको के दहरान मुख्यालय की है। - Dainik Bhaskar
यह कहा जा रहा है कि यह फोटो सऊदी अरामको के दहरान मुख्यालय की है।
  • मास्क पहने यह व्यक्ति लॉबी और बिल्डिंग के बाहर खड़े स्टाफ के पास जाता है और उन्हें हाथ सैनिटाइज कराता है
  • अरामको ने कहा कि कंपनी ने इसे तुरंत बंद कर दिया है, अब दोबारा ऐसा नहीं होगा

रियाद. कोरोनावायरस फैलने का खौफ दुनियाभर में देखा जा रहा है। सऊदी अरामको के दहरान मुख्यालय में एक कर्मचारी को हैंड सैनिटाइजर डिस्पेंसर पहना दिया गया। मास्क पहने यह व्यक्ति लॉबी और बिल्डिंग के बाहर खड़े स्टाफ के पास जाता है और उन्हें हाथ सैनिटाइज कराता है। इसकी फोटो वायरल होने के बाद अरामको ने कहा कि कंपनी ने इसे तुरंत बंद कर दिया है। ऐसा दोबारा नहीं हो इसके लिए कदम उठाए हैं।

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर ने इसे आधुनिक दिनों की दासता बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, @HishamFageeh नाम के यूजर ने इसे सबसे पहले पोस्ट किया। लिखा, 'अरामको का गल्फ क्लास, एक गिफ्ट।' 

खबरें और भी हैं...