पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
सिंगापुर. अभी तक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और बैंक में खाता खुलवाने जैसे कामों के लिए फोटो आईडी की जरूरत पड़ती थी। लेकिन आने वाले दिनों में इसकी जरूरत नहीं होगी। दरअसल, सिंगापुर दुनिया का पहला ऐसा देश बनने जा रहा है, जहां किसी भी काम के लिए फोटो आईडी नहीं, बल्कि चेहरा दिखाना होगा। सिंगापुर की सरकार फेशियल रिकग्निशन तकनीक पर काम कर रही है। इसके तहत देशभर के सरकारी और निजी दफ्तरो में फोटो कियोस्क सिस्टम लगाए जाएंगे। जहां चेहरा मात्र दिखाने से आपका काम हो जाएगा। इनमें देशभर के नागरिकों की पहचान और पता समेत पूरी जानकारी होगी।
सरकार इसी साल जून से कियोस्क लगाना शुरू करेगी। दावा है कि 2022 तक देशभर में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। हालांकि इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए नागरिकों के ‘सिंगपास’ नाम का एप डाउनलोड करना होगा।
सुविधा से लोगों का समय बचेगा
रिपोर्ट के मुताबिक, सुविधा शुरू होने से लोगों का समय बचेगा। साथ ही कोरोनावायरस जैसा संक्रमण भी दूर रहेगा। दिलचस्प बात यह है कि सिंगापुर में यह काम स्मार्ट नेशन के प्रभारी मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन की देखरेख में हो रहा है। डॉ. बालाकृष्णन भारतवंशी हैं। उन्होंने कहा कि सिंगापुर की आबादी करीब 58 लाख है।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.