पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
मियामी. जहां आम लोगों के लिए स्काई डाइविंग का ख्याल ही कई तरह की टेंशन देने के लिए काफी है, वहीं, इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें एडवेंचर के अलावा शायर कुछ और सूझता ही नहीं। फ्लोरिडा के ब्लेक मिलर ऐसे ही शख्स हैं। उन्हें और उनकी गर्लफ्रेंड लॉरा को स्काई डाइविंग का इतना शौक है कि ब्लेक ने लॉरा को शादी के लिए प्रपोज भी तब किया जब दोनों स्काई डाइव करते हुए जमीन पर वापस आने वाले थे। अब दोनों शादी की योजना बना रहे हैं और वह भी जमीन पर नहीं होगी। उसके लिए दोनों का एक अलग ही प्लान है। दोनों हॉट एयर बैलून में साथ जीने-मरने की कसमें खाने का इरादा रखते हैं। इस शादी का गवाह उनका तीन महीने का बेटा फिन भी बनेगा।
ब्लेक कहते हैं, हम दोनों ही स्काई डाइविंग को लेकर इतने जुनूनी हैं कि मुझे लॉरा को प्रपोज करने के लिए और कोई जगह मिली ही नहीं। मैं दो महीने से उसे प्रपोज करने की तैयारी में लगा था, लेकिन इंतजार था परफेक्ट जंप का। हर बार स्काई डाइव पर जाते समय मेरी जेब में सगाई की अंगूठी रहती, लेकिन कभी मौसम खराब होता तो कभी सही वक्त नहीं मिल पाता। आखिरकार पिछले दिनों मुझे मौका मिल ही गया। मेरे दोस्त जोश को लाइसेंस मिला ही था जिस कारण वह हेलमेट पर कैमरा लगा सकता था। उसने ही मेरे प्रपोजल की वीडियो बनाई।
प्रपोज करते वक्त मैं नर्वस था
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.