पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Student Throws Companion's Teddy Bear On School Roof, Police And Firefighter Rescue

छात्र ने साथी का खिलौना स्कूल की छत पर फेंका, पुलिस और फायरफाइटर ने रेस्क्यू किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फायरफाइटर ने चेरी पिकर का इस्तेमाल कर छत पर पहुंचे और टेडी उठाकर छात्र को दिया। - Dainik Bhaskar
फायरफाइटर ने चेरी पिकर का इस्तेमाल कर छत पर पहुंचे और टेडी उठाकर छात्र को दिया।
  • यह मामला फ्लोरिडा में कैप कोरल स्थित हेरिटेज कार्टर एकेडमी का था
  • पुलिस और फायरफाइटर ने बच्चे को खिलौना लौटाया, जिसे पाकर वह खुश हो गया

कैप कोरल(फ्लोरिडा). अमेरिका के फ्लोरिडा में कैप कोरल स्थित हेरिटेज कार्टर एकेडमी की छत पड़े एक बच्चे के टॉय को निकालने के लिए पुलिस और फायरफाइटर को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। मामला शनिवार का है, जब फर्स्ट ग्रेड के दो बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान एक छात्र ने अपने साथी अस्टन का टेडी छत पर फेंक दिया। 


अस्टन ने स्कूल के अधिकारी कर्ल केनेडी से टेडी निकालने को कहा। इस पर कर्ल ने नजदीकी फायर डिपार्टमेंट को सूचना दी। इसके बाद फायरफाइटर चेरी पिकर का इस्तेमाल कर छत पर पहुंचा और टेडी उठाकर छात्र को दे दिया।

दोबारा टेडी मिलने पर अस्टन ने खुश होकर उसे अपनी अंगुलियों में जकड़ लिया। कैप कोरल फायरफाइटर डिपार्टमेंट ने इस स्टोरी को अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया है।