पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
चेन्नई. देश में कोरोनावायरस से संक्रमित दो मरीजों की मौत और संक्रमित की संख्या शनिवार को 99 हो गई है। 13 राज्यों में संक्रमण फैल चुका है। ऐसे में बचाव की जानकारी ही संक्रमण को रोकने का पहला कारगर तरीका है। तमिलनाड़ के कोलाथुर में एवरविन विद्याश्रम स्कूल की कक्षा 6वीं से लेकर 9वीं तक की 1000 छात्राओं ने कोरोनावायरस से बचाव का संदेश देने के लिए 25 हजार साबुन का इस्तेमाल कर चित्र बनाया।
शनिवार को शेयर किए गए इस चित्र के साथ छात्राओं ने हाथ धोने के तरीके को शेयर किया। सोशल मीडिया पर शेयरिंग के दौरान कई यूजर्स जहां चित्र की तारीफ कर रहे हैं, वहीं, कुछ का कहना है कि साबुन से हाथ धोना कोरोनावायरस का कारगर बचाव हो सकता है, लेकिन यह पूर्ण बचाव निश्चित नहीं कहा जा सकता है।
10 हजार वर्ग फीट लंबा है चित्र
10 हजार वर्ग फीट लंबे चित्र का मकसद 'हाथ धोओ और लंबा जीवन जीओ' का संदेश देना था। इवेंट के दौरान छात्रों ने तख्तियां भी थाम रखी थीं। इनमें 100 साल जीने के लिए हाथ धोने की बात लिखी गई। इवरविन स्कूल के सीनियर प्रिंसिपल बी पुरुषोत्तम, सीईओ मिस मगेस्वरी और प्रिंसिपल एम कलियाराशि ने बताया- इवेंट का मकसद लोगों को जागरूक करना था।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.