पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • The 58 year old Woman, Who Was A Judge, Remarried Her Ex husband On Paper So That She Could Not Progress.

जज रह चुकी 58 साल की महिला ने पूर्व पति से कागजों में दोबारा शादी की, ताकि वह तरक्की न कर पाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला फ्रांस के इले-डी-फ्रांस क्षेत्र में हाउट्स-डे-सेनी कोर्ट में जज रह चुकी है। (फोटो प्रतीकात्मक) - Dainik Bhaskar
महिला फ्रांस के इले-डी-फ्रांस क्षेत्र में हाउट्स-डे-सेनी कोर्ट में जज रह चुकी है। (फोटो प्रतीकात्मक)
  • महिला ने कानून की जानकारी का फायदा उठाकर मार्च 2019 में धोखाधड़ी की, ताकि पति प्रेमिका से शादी नहीं कर पाए
  • शादी के रजिस्ट्रेशन पर खुलासा हुआ, आरोपी को 10 साल की जेल और 1.25 करोड़ रुपए का जुर्माना हो सकता है

पेरिस. आमतौर पर लोग गृहस्थ जीवन बढ़ाने के लिए शादी करते हैं। लेकिन फ्रांस की एक महिला ने पूर्व पति से बदला लेने के लिए उससे ‘दोबारा शादी’ कर ली। वो भी बिना उसकी जानकारी या सहमति के। मामला सामने आने के बाद महिला को 10 साल की जेल और 1.70 लाख डॉलर (करीब 1.25 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया जा सकता है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 58 वर्षीय महिला फ्रांस के इले-डी-फ्रांस क्षेत्र में हाउट्स-डे-सेनी कोर्ट में जज रह चुकी है। 


महिला ने इसी का फायदा उठाकर कानूनी दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी की और मार्च 2019 में पूर्व पति से दोबारा शादी कर डाली। उसने ऐसा सिर्फ इसलिए किया, ताकि उसका पति अपनी प्रेमिका से शादी न कर पाए। साथ ही अपनी जिंदगी नए तरीके से शुरू न कर सके। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित ने शादी के लिए कोर्ट में रजिस्ट्रेशन कराया।

कोर्ट ने शादी को अवैध बताया, कहा- पीड़ित शादी कर सकता है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस ने महिला जज के उस साथी को जेल भेजा है, जिसने धोखाधड़ी में महिला का साथ दिया था। उधर, स्थानीय कोर्ट ने फैसले में कहा कि धोखाधड़ी की गई शादी अवैध मानी जाती है। पीड़ित को अपनी जिंदगी जीने का हक है। इसलिए वह जहां चाहे, वहां शादी कर सकता है।