पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Visually Impaired Teenager Plays Every Kind Of Instrument Once, Examining His Brain Doing Neurosurgeon

एक बार सुनकर हर तरह का वाद्ययंत्र बजा लेता है दृष्टिहीन किशोर, न्यूरोसर्जन कर रहे उसके दिमाग की जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैथ्यू व्हिटेकर खुद गीत बनाते हैं और उन्हें स्वरबद्ध करते हैं। - Dainik Bhaskar
मैथ्यू व्हिटेकर खुद गीत बनाते हैं और उन्हें स्वरबद्ध करते हैं।
  • 18 साल के मैथ्यू व्हिटेकर जन्म से दृष्टिहीन हैं, बावजूद इसके वे दो साल की उम्र से पियानो बजा रहे हैं
  • वे कुछ भी सुनकर कोई भी वाद्ययंत्र बगैर देखे बजा लेते हैं, वैज्ञानिक और न्यूरोलॉजिस्ट शोध कर रहे हैं

न्यू जर्सी. अमेरिका के 18 साल के मैथ्यू व्हिटेकर जन्म से दृष्टिहीन हैं। बावजूद इसके वे दो साल की उम्र से पियानो बजा रहे हैं। मैथ्यू आज कुछ भी सुनकर कोई भी वाद्ययंत्र बगैर देखे बजा लेते हैं। खुद गीत बनाते हैं और उन्हें स्वरबद्ध करते हैं। कैनेडी सेंटर सहित कई मशहूर स्थानों पर परफॉर्म कर अवॉर्ड जीत रहे हैं। उनके कलेक्शन बहुत ही उम्दा किस्म के हैं।


मैथ्यू के टैलेंट को देखकर वैज्ञानिक और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. चार्ल्स लिंब आश्चर्य में पड़ गए। वे सोचने लगे कि इसके दिमाग में ऐसा क्या है, जिससे वह दृष्टिहीन होकर भी इस तरह परफॉर्म कर लेता है, जिसे करने के लिए देख सकने वाले व्यक्ति को भी परेशानी होगी। डॉ. लिंब ने मैथ्यू के परिजन से परमीशन लेकर उसकी दो बार एमआरआई की। साथ ही उसके दिमाग की रीडिंग, मॉनीटरिंग शुरू कर दी। 


डॉ. लिंब आश्चर्यचकित थे कि हमारे ब्रेन का वह पार्ट जो देखकर अध्ययन करता है, मैथ्यू के ब्रेन में वह पार्ट तब सक्रिय हो जाता है, जब वह म्यूजिक सुनता है (विजुअल कार्टेक्स वह पार्ट होता है जो देखने वाली सारी इन्फॉर्मेशन प्रोसेस करता है।) यानी कि सामान्य मनुष्य में देखकर इन्फॉर्मेशन प्रोसेस करने वाला दिमाग का हिस्सा, म्यूजिक समझने के लिए काम कर रहा है।

जिस म्यूजिकल नोट के लिए 5 लोग चाहिए, मैथ्यू वह अकेला कर लेता है

  • न्यूयॉर्क में दृष्टिहीन बच्चों के म्यूजिक स्कूल एम.डी.एगोस्टीनो ग्रीनबर्ग की निदेशक दालिया सकास ने बताया कि मैथ्यू जब पांच साल का था तब वह मां के साथ यहां आया था। उस रात वे कुछ परफॉर्म कर रही थीं, जिसमें पांच लोग मिलकर वाद्य बजाते हैं। अगले दिन सुबह मैंने देखा कि मैथ्यू अकेला उस म्यूजिकल नोट पार्ट पर परफॉर्म कर रहा था। सिर्फ एक बार सुनकर उसने इतना मुश्किल काम अकेले किया। उसके बाद वह इस स्कूल का सबसे कम उम्र का छात्र बन गया।
  • मैथ्यू के परिजन ने बताया कि जन्म के बाद उसके बचने के 50 परसेंट चांस थे। दो साल का होने तक उसकी 11 मेजर सर्जरी हो चुकी थी। थोड़ा स्वस्थ हुआ तो उसने टैलेंट दिखाना शुरू किया और पियानो बजाने लगा। तीन साल का हुआ तो दोनों हाथों से पियानो प्ले करने वाला पहला बच्चा बन चुका था।
खबरें और भी हैं...