अमेरिका में रह रहे भारतीय 6% टैक्स देते हैं। इस बात की जानकारी अमेरिकी सांसद रिच मैक्कोर्मिक ने हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव्स में अपनी पहली स्पीच में दी। उन्होंने कहा कि भारतीयों का अमेरिकी आबादी में 1% हिस्सा है, लेकिन वो 6% टैक्स देते हैं।
जॉर्जिया से सांसद रिच मैक्कोर्मिक ने कहा- मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहूंगा जो भारत से अमेरिका आए। जॉर्जिया में करीब एक लाख ऐसे लोग हैं, जो भारतीय हैं। यहां 5 में से एक भारतीय डॉक्टर है। इनका रोल अहम है। ये बड़ी बात है। हम कोशिश करेंगे कि भारतीयों के लिए इमिग्रेशन प्रोसेस आसान हो सके।
बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन में 80 से ज्यादा भारतवंशी अहम पदों पर
रिच ने कहा- अमेरिकी आबादी में इनकी हिस्सेदारी 1% है, लेकिन वो 6% टैक्स देते हैं। वो लॉ को फॉलो करते हैं। उनकी प्रोडक्टिविटी ज्यादा है और वो किसी तरह की कोई समस्या पैदा नहीं करते। भारतीय ज्यादतर फैमिली ओरिएंटिड होते हैं, इसलिए उन्हें डिप्रेशन, एंजायटी जैसी समस्याएं नहीं होती। अमेरिकियों में ये आम समस्याएं हैं।
UN इंटरनेशनल माइग्रेशन रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में करीब 1.80 करोड़ प्रवासी भारतीय हैं। इनमें से 44 लाख लोग अमेरिका में रहते हैं। कैलिफोर्निया, टेक्सास, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, इलिनोइस में इनकी सबसे ज्यादा आबादी है। अमेरिकी एडमिनिस्ट्रेशन में 80 से ज्यादा भारतवंशी अहम पदों पर तैनात हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
US मिड टर्म इलेक्शन में भारतीय-अमेरिकियों का दबदबा
अमेरिकी इतिहास में पहली बार 23 साल की सैयद सबसे कम उम्र की सांसद (कांग्रेस) मेंबर चुनी गई हैं। संसद के हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव (लोअर हाउस) में भारतीय-अमेरिकियों का दबदबा है। अमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना और प्रमिला जयपाल को फिर से चुना गया है। पढ़ें पूरी खबर...
देश से निकले, दुनिया मुठ्ठी में की; मिलिए 15 प्रवासियों से, जिन्हें नाकामी ने घेरा तो उसे सीढ़ी बनाकर बुलंदी पर पहुंचे
भारत के प्रवासियों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है, जो अलग-अलग देशों में है। भारत के सबसे ज्यादा लोग UAE, अमेरिका और सऊदी अरब में रहते हैं। ये प्रवासी समाज में बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
दुनियाभर में प्रवासी भारतीयों की सॉफ्ट पावर; अमेरिकी सरकार व्हाइट हाउस में मनाती है दिवाली, मुस्लिम देश UAE में बना करोड़ों का मंदिर
प्रवासियों ने 2021 में 87 अरब डॉलर (करीब 6.5 लाख करोड़ रु.) भारत भेजे। यह रकम 2020 से 4.6% ज्यादा है। ये आंकड़े प्रवासी भारतीयों की आर्थिक ताकत बताते हैं, लेकिन इसका एक दूसरा पक्ष प्रवासी भारतीयों का ‘सॉफ्ट पावर’ है। इसके चलते ही व्हाइट हाउस में दिवाली सेलिब्रेशन होता है, तो यूनाइटेड अरब एमिरेट्स यानी UAE में करोड़ों रुपए का हिंदू मंदिर बनकर तैयार है। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.