रूस के मिलिट्री बेस पर हमला:11 सैनिकों की मौत, 15 घायल; 8 दिन पहले यूक्रेन ने उड़ाया था कर्च ब्रिज

मॉस्को8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

रूस के मिलिट्री बेस में दो हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसे आतंकवादी हमला बताया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि दक्षिण-पश्चिमी रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में शूटिंग हुई, जो यूक्रेन की सीमा से लगती है।

रूस के मिलिट्री बेस में आतंकी हमला होने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए।
रूस के मिलिट्री बेस में आतंकी हमला होने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए।

दोनों हमलावर मारे गए
सरकार की तरफ दोनों बंदूकधारियों के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन बताया गया कि ये हमलावर पूर्व सोवियत राज्यों के थे। मंत्रालय ने कहा कि सैन्य फायरिंग रेंज पर गोलियां चलाई गईं। जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकवादी मारे गए।

दरअसल, ये वही मिलिट्री बेस हैं, जहां यूक्रेन से लड़ने वाले नागरिकों को ट्रेनिंग दी जा रही थी। मारे गए लोग भी यूक्रेन से युद्ध लड़ना चाहते थे।

पुतिन ने वैश्विक तबाही की धमकी दी थी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने NATO की सेना को चेतावनी देते हुए कहा- अगर सीधे तौर पर उसकी सेना रूस के सैनिकों से टकराती है तो इससे वैश्विक तबाही हो सकती है। मुझे उम्मीद है कि NATO ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगा, जिससे वैश्विक शांति भंग हो। वे शुक्रवार को कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

दरअसल, यूक्रेन के 9 शहरों पर रूस ने 10 अक्टूबर को ताबड़तोड़ 83 मिसाइलें दागी थीं। इसके बाद NATO ने जंग में यूक्रेन की मदद करने का वादा किया था। NATO महासचिव स्टॉल्टेनबर्ग ने कहा- हम यूक्रेन की मदद से पीछे नहीं हटेंगे। G-7 देशों ने भी यूक्रेन के साथ खड़े रहने की बात कही है। रूस इससे पहले यूक्रेन पर परमाणु हमले की भी धमकी दे चुका है।

पुतिन ने कहा था कि अगर सीधे तौर पर अगर नाटो सेना रूस के सैनिकों से टकराती है तो इससे वैश्विक तबाही हो सकती है।
पुतिन ने कहा था कि अगर सीधे तौर पर अगर नाटो सेना रूस के सैनिकों से टकराती है तो इससे वैश्विक तबाही हो सकती है।

रूस में हुए हमलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए...

8 दिन पहले हुआ था कर्च ब्रिज पर धमाका

रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले कर्च रेलवे ब्रिज जोरदार धमाका के बाद तबाह हो गया था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस ब्रिज को क्रीमिया पर रूस के कब्जे के सिंबल के तौर पर देखा जाता था।

धमाके पर यूक्रेन के प्रेसिडेंट ऑफिस में एडवाइजर हेड मायखाइलो पोडोल्याकी ने ट्वीट कर कहा था कि - क्रीमिया, ब्रिज शुरुआत है। रूस को यूक्रेन से चुराई गई हर चीज वापस करनी होगी। हर अवैध चीज नष्ट होगी। हर उस चीज को खारिज किया जाएगा, जिस पर रूस ने कब्जा जमाया है। पढ़ें पूरी खबर