- डेनमार्क के उत्तर पश्चिम में जटलैंड समुद्री तट पर स्थित रबजर्ग न्यूडे लाइट हाउस फिर शुरू हो गया
- इसे देखने के लिए हर साल 2.50 लाख पर्यटक आते हैं
- समुद्री लहरों से हो रहे कटाव के कारण पिछले महीने इसे समुद्र तट से 262 फीट दूर शिफ्ट किया गया था
Dainik Bhaskar
Nov 18, 2019, 01:30 PM ISTकोपेनहेन. डेनमार्क के उत्तर पश्चिम में जटलैंड समुद्री तट पर स्थित रबजर्ग न्यूडे लाइट हाउस पब्लिक के लिए शनिवार रात फिर रोशन हो गया। समुद्री लहरों से हो रहे कटाव के कारण 120 साल पुराने और 1000 टन वजनी लाइट हाउस को पिछले महीने समुद्र तट से 262 फीट दूर शिफ्ट किया गया था। 1968 में इसे म्यूजियम का रूप दिया गया था। तब से यहां हर साल 2.50 लाख पर्यटक आते हैं।
इस प्रक्रिया में रेलवे की पटरियों, जेसीबी और रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इस पर करीब 5.8 लाख पाउंड (करीब 5.28 करोड़ रुपए) खर्च आया था।
दूसरी बार शिफ्ट किया
स्थानीय महापौर अर्ने बोल्ते ने बताया कि यह 76 फीट ऊंचा है। इसे 1900 में भी समुद्र तट से 660 फीट दूर स्थापित किया गया था, लेकिन रेत के कटाव के कारण समुद्र का पानी लाइट हाउस तक पहुंचने लगा। इससे इसके गिरने की आशंका बढ़ने लगी थी। यह देश की विरासत है। लाखों पर्यटक इसे देखने पहुंचते हैं। इस कारण इसे शिफ्ट करने का फैसला लिया गया था।