PHOTOS में रेस्टोरेंट में फायरिंग:इजराइल के तेल अवीव में गोलीबारी में 2 की मौत, 10 घायल; पुलिस ने जारी की संदिग्ध की तस्वीर

तेल अवीवएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इजराइल के तेल अवीव में गुरुवार देर रात फायरिंग हुई। यहां के डीजेनगोफ स्ट्रीट पर एक भीड़- भाड़ वाले एक रेस्टोरेंट में बंदूक धारी ने गोलीबारी की। हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, लोग 10 घायल है। इनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद इजराइली पुलिस ने संदिग्ध हमलावर की तस्वीर भी जारी की है। उसे पकड़ने के लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना वाले इलाके में कई बार और रेस्टोरेंट हैं। प्रधानमंत्री नफ्टाली बेनेट ने कहा है कि हमलावर कहीं भी हो, हम उसे पकड़ लेंगे।

आगे बढ़ने से पहले नीचे दिए पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं...

इजराइल में बीते 2 हफ्ते में इस तरह की यह चौथा हमला है। आतंकी संगठन हमास ने हमले की तारीफ की है, लेकिन अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। नीचे दिए फोटोज में देखिए गोलीबारी के बाद की दहशत और संदिग्ध हमलावर का चेहरा...

घटना के बाद रेस्टोरेंट में मौजूद इजराइली पुलिस। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस हमलावर को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चला रही है।

शूटिंग में घायल एक व्यक्ति को तेल अवीव के इचिलोव अस्पताल पहुंचाया गया। हमले में घायल 4 लोगों की हालत अभी भी गंभीर है।

तेल अवीव में हमले की जगह पर रोती हुई एक महिला। रेस्क्यू टीम के मेंबर्स इस महिला को सुरक्षित जगह पर ले जा रहे हैंं।

इजराइली जका रेस्क्यू एंड रिकवरी टीम के सदस्य गोलीबारी वाले रेस्टोरेंट में बिखरे खून को साफ करते हुए। इससे पहले पुलिस ने यहां निरीक्षण किया।

घटनास्थल पर एक घायल महिला के हाथ में लगे घाव को ट्रीट करती मेडिकल टीम। गोलीबारी की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।

इजराइली सिक्योरिटी फोर्स के मेंबर्स ने पूरे इलाके को घेर लिया है। PM नफ्ताली बेनेट ने कहा है कि पुलिस हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी का पीछा कर रही है।

हमले के बाद संदिग्ध हमलावर CCTV कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने हमलावर की तस्वीर जारी की है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

हमले के तुरंत बाद ही इजराइली डिफेंस फोर्स एक्टिव हो गई है। तेल अवीव में इंटेलिजेंस एजेंसियां भी मामले पर नजर रखे हुई हैं।