पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
फिलीपींस के जोलो प्रांत में सोमवार दोपहर दो आतंकी हमलों में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि 35 से ज्यादा लोग घायल बताए गए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। मारे गए लोगों में पांच सैनिक और 6 नागरिक हैं। घायलों में सैनिकों की तादाद ज्यादा है।
कैसे हुआ हमला
पुलिस के मुताबिक, घटना जोलो प्रांत के मुस्लिम बहुल इलाके सुलू में हुई। यहां दो सड़कों पर ये हमले हुए। पहले हमले में बाइक पर आईईडी लगाई गई थी। इसके धमाके में पांच सैनिक और पांच नागरिक मारे गए। 15 लोग घायल हुए। इनमें ज्यादातर सैनिक हैं। दूसरी हमला महिला फिदायीन ने करीब 200 मीटर दूरी पर किया। उसने खुद को उड़ा लिया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो और 18 लोग घायल हुए।
सैनिक ही थे निशाने पर
फिलीपींस की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमलावरों के निशाने पर सैनिक ही थे। यहां से कुछ किलोमीटर दूर मिलिट्री बेस है। सैनिकों की गाड़ियां आती-जाती रहती हैं। बाजार में सैनिक खरीदारी करने भी आते हैं। आतंकियों ने इसका ही फायदा उठाया। यहां अबु सयाफ नाम का आतंकी गुट सक्रिय है।
सेना की इंटेलिजेंस यूनिट भी एक्टिव
घटना के जांच के लिए लोकल पुलिस के साथ मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट को भी लगाया गया है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस ने मौके के कुछ सबूत जुटाए हैं। घटना की जिम्मेदारी अब तक किसी संगठन ने नहीं ली है। लेफ्टिनेंट जनरल रोनाल्डो मेतियो ने कहा- हमें कुछ सुराग हाथ लगे हैं। गुनाहगार चाहे जहां हों, हम जल्द उन्हें खोज निकालेंगे।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.