पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
स्पेन की वाइन फैक्ट्री का कंटेनर फटने से 50,000 लीटर रेड वाइन पानी की तरह सड़क पर बह गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में रेड वाइन का फव्वारा साफ नजर आ रहा है। यह फुटेज शुक्रवार को सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी।
Al principio estaba tratando de descifrar de que se trataba...:reventón en Villamalea #España, 50 mil litros de vino perdidos pic.twitter.com/64ki4KtITJ
— Glenda Umaña (@GlendaAhora) September 26, 2020
फुटेज में स्पेन के बेडोगास विटिविनॉस वाइनरी में कई बड़े वाइन के कंटेनर नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक कंटेनर से रेड वाइन का फव्वारा निकलता दिखाई दे रहा है। इसके चलते पूरे एरिया में लाल रंग का समुद्र फैल जाता है। वाइनरी वर्कर्स बेबस होकर केवल यह नजारा देख रहे हैं। हजारों लीटर शराब धीरे-धीरे बहते हुए पास के खेत में चली जाती है।
बेडोगास विटिविनॉस की स्थापना 1969 में हुई थी। इसमें 60 लाख किलो अंगूर का उत्पादन होता है। फिलहाल, यहां का काम डॉ. जोसे ग्रासिया संभालते हैं।
सोशल मीडिया पर लोग खूब मीम्स बना रहे हैं।
— Francis Mediano (@francismediano) September 25, 2020
Ya está la UME ayudando, bebiendo todo desde el nazimiento del caudal pic.twitter.com/MhK6COg5vT
— Alex Rodríguez (@Botx0) September 25, 2020
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.