न्यूजीलैंड में गुरूवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके न्यूजीलैंड के गिसबोर्न शहर में दोपहर 3.58 बजे महसूस किए गए हैं। इसके रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी है। भूकंप का एपीसेंटर शहर से 168 KM दूर दर्ज किया गया है। भूकंप के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है।
इसका एपीसेंटर दक्षिण अक्षांश से 37.58 डिग्री और पूर्वी अक्षांश के 179.36 डिग्री पर 10 किमी की गहराई में दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
3 हफ्ते पहले 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था
न्यूजीलैंड में 3 हफ्ते पहले भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके उत्तरी द्वीप के पूर्वी तट पर महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी।
पिछले महीने आया था 8.1 तीव्रता का भूकंप
न्यूजीलैंड के उत्तरी-पूर्वी तट पर पिछले महीने 8.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद इस इलाके में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था। भूकंप उत्तरी आइसलैंड के पास केरमाडेक द्वीप पर आया था। इससे पहले कुछ इलाकों में 7.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था।
भूकंप का पहला झटका उत्तरी आइसलैंड से 900 किलोमीटर दूर आया। ये 7.2 तीव्रता का था। न्यूजीलैंड की नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (NEMA) ने भूकंप के बाद सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.